scriptआरक्षक की पत्नी का फंदे में लटकता मिला शव | Dead body of constable's wife found hanging | Patrika News

आरक्षक की पत्नी का फंदे में लटकता मिला शव

locationरीवाPublished: Feb 20, 2020 01:56:00 am

Submitted by:

Shivshankar pandey

हत्या का आरोप लगाकर मायके पक्ष ने किया हंगामा, अमहिया थाने के पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में हुई घटना, प्रताडऩा का आरोप
 

Dead body of constable's wife found hanging

Dead body of constable’s wife found hanging

रीवा। संदिग्ध परिस्थितियों में आरक्षक की पत्नी का घर में शव लटकता मिला। प्रथम दृष्ट्यिा पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, वहीं मायके पक्ष ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर काफी देर तक तनाव का वातावरण निर्मित रहा। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया। घटना पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास की है। सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक संगीत पांडेय की पत्नी ज्योति पांडेय (35) ने बुधवार को यह आत्मघाती कदम उठाया है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे आरक्षक ड्यूटी पर सिटी कोतवाली थाने के लिए निकला था। उसके बाद महिला ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। दोपहर करीब ढाई बजे आरक्षक जब खाना खाने के लिए घर आया तो महिला दरवाजा नहीं खोल रही थी। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो वे दरवाजा तोडक़र अंदर दाखिल हुए जहां कमरे में महिला का शव लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। घटना से पूरे पुलिस कॉलोनी में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान विवि थाने के अनंतपुर से महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। महिला का शव देखकर वे भडक़ गए और आरक्षक के ऊपर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान आरक्षक के साथ परिजनों ने झूमाझटकी भी की। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मायके पक्ष पति के ऊपर आए दिन उसे प्रताडि़त करने और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आएंगे।
अनुकंप नियुक्ति पर था आरक्षक, आए दिन करता था मारपीट

उक्त आरक्षक को पिता की मौत पर पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। मायके पक्ष का आरोप था कि उसकी शादी चौदह साल पूर्व हुई थी। शादी के कुछ साल तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन बाद में वह पत्नी को प्रताडि़त करने लगा। आए दिन नशे की हालत में घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। कई बार हम लोगों ने उसे समझाया था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने ही हत्या करके शव को लटकाया है।

एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, बैच को लेकर संदेह
इस घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और भौतिक साक्ष्य एकत्र किये। पूरे घटनाक्रम में आरक्षक के बैच को लेकर संदेह बरकरार रहा। मायके पक्ष महिला की मु_ी में बैच फंसा होने की जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस ने ऐसे किसी भी बैच के मिलने से इंकार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो