scriptसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव, मारपीट से मौत की आशंका | Dead body of woman found in suspicious circumstances, fear of death du | Patrika News

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव, मारपीट से मौत की आशंका

locationरीवाPublished: May 25, 2020 08:53:44 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

समान थाने के पोखरी टोला अम्बेडकर नगर में हुई घटना, पुलिस कर रही पूछताछ

patrika

Dead body of woman found in suspicious circumstances, fear of death du

रीवा। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का घर के अंदर शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्यिा मारपीट से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। उसका रात में पति के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सुबह पुलिस को मिली सूचना
घटना समान थाने के पोखरी टोला अम्बेडकर नगर की बताई जा रही है। राजकुमारी गोड़ पति बृजलाल की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह उसके मौत की खबर जैसे ही लोगों को लगी तो पूरे मोहल्ले में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के शरीर में जगह-जगह मारपीट के निशान थे। स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो देर रात पति के नशे की हालत में घर पहुंचने और पत्नी के साथ विवाद करने की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्काल पति को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मुंह दबाकर हत्या की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि महिला की मुंह दबाकर पति ने हत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया था। घर में सिर्फ दम्पति रहता था जो शहर में मजदूरी करता था। रात में पति काफी मात्रा में शराब का सेवन किये था जिसको लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आऐंगे।
पुलिस हिरासत में पति, परिजनों के इंतजार में मर्चुरी में रखा शव
इस घटना के बाद से पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला का शव फिलहाल मर्चुरी में रखा हुआ है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है जो उमरिया जिले के रहने वाले है। उनके आने पर शव सुपुर्द किया जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो