कुछ लोगों ने समीप जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीन आफ क्राइम यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची जिसने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए।
शव पूरी तरह से क्षतविक्षत हो चुका था जिससे करीब पांच से छ: दिन पूर्व युवक की मौत होने की बात सामने आ रही है। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास का था। जिस स्थान पर शव पड़ा था वह स्थान काफी वीरान रहता है और कीचड़ की वजह से वहां गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं जाता है।
शव को निकालने में छूटे पसीने
उक्त शव को निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। दरअसल घटनास्थल के आसपास काफी कीचड़ था। वहां गाड़ी पहुंचना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल था। शव को निकालने के लिए जगह भी नहीं थी। पुलिस दिनभर शव को निकालने का प्रयास करती रही। सांयकाल पुलिस नीचे उतरी जिसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका।