scriptननिहाल जाने को निकले युवक का शव मिला कुएं में | Dead body of youth found in well | Patrika News

ननिहाल जाने को निकले युवक का शव मिला कुएं में

locationरीवाPublished: Aug 22, 2021 05:58:22 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कुआं

कुआं

रीवा. जिले के लौर थाना क्षेत्र निवासी युवक गढ थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल जाने को निकला पर उसका शव कुएं से मिला। वो भी उसका जूता और टी-शर्ट देख कर लोग कुएं में झांके तब पता चला कि युवक कुएं में गिरा है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार लौर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी पियूष द्विवेदी पिता राकेश द्विवेदी (23 वर्ष) अपने ननिहाल जाने के लिए शुक्रवार दोपहर को निकला था। वह देर शाम तक ननिहाल नहीं पहुचा तो लोगों के सताने लगी। युवक के माता-पिता सहित ननिहाल के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
युवक को तलाश करने के दौरान ही एक कुएं के पास युवक का जूता और टी-शर्ट दिखा। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही कुएं में तलाशी शुरू की। कुएं में कांटा डालकर प्रयास किया गया। यह प्रयास सफल रहा और युवक का शव कांटे में फंस गया और लोगों ने शव को निकाल लिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अब पीयूष के परिवार वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक कुएं के पास कैसे पहुंचा और उसका जूता और टीशर्ट कुएं के बगल में कैसे रखा मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो