scriptबारात लेकर लौट रहा ऑटो पलटा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल | Death of one in a road accident | Patrika News

बारात लेकर लौट रहा ऑटो पलटा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

locationरीवाPublished: Jun 17, 2019 12:47:47 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

रायुपर कर्चुलियन निवासी बुटान कोल परिवार के साथ ऑटो में सवार होकर वैवाहिक आयोजन में शामिल होने सीधी गई थी

death case

Death of one in a road accident

रीवा. ऑटो में सवार होकर बारात से लौट रहा परिवार रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। रायुपर कर्चुलियन निवासी बुटान कोल पति नन्हे कोल अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को ऑटो में सवार होकर वैवाहिक आयोजन में शामिल होने सीधी गई थी। शनिवार को पूरा परिवार ऑटो से वापस अपने घर लौट रहा था। ऑटो रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में पहुंचा तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवा दिया जहां गंभीर रूप से घायल महिला सहित उसकी भाभी सीमा कोल व दो पुत्रियों को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती बुटान कोल की देररात मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
सड़क हादसों में दो की मौत
विभिन्न सड़क हादसों में घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पन्ना कोतवाली थाना अन्तर्गत रानीपुर ककडऱी निवासी राकेश कुमार वर्मा (25) अपने भतीजे के साथ बाइक में सवार होकर शनिवार को देवेन्द्र नगर बाजार आया था। देवेन्द्रनगर में उसको किसी फोरव्हीलर ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। उसके भतीजे का इलाज पन्ना जिला अस्पताल में कराया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में घायल सत्यनारायण सिंह (25) निवासी ताला को पांच दिन ताला के समीप ही किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। अस्पताल में भर्ती युवक की शनिवार की रात मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो