scriptधनतेरस पर सुबह से शाम तक है शुभ मुहूर्त, जानिए किस वक्त क्या खरीदना होगा लाभकारी | Dhanteras is an auspicious time from morning to evening | Patrika News

धनतेरस पर सुबह से शाम तक है शुभ मुहूर्त, जानिए किस वक्त क्या खरीदना होगा लाभकारी

locationरीवाPublished: Oct 24, 2019 11:26:40 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

शुभ मुहूर्त में मनपसंद वस्तुओं की होगी खरीदारी, व्यापारियों की बढ़ी उम्मीदें, करोड़ों का व्यापार होने की उम्मीद
 

market

market

रीवा. धनतेरस पर शुभ मुहूर्त का इंतजार सभी को रहता है। इस दिन हर कोई नई वस्तुओं की खरीदारी करता है। इसे शुभ मनाया गया है। इस दिन खरीदारी से वर्षभर घर में खुशहाली व सुख-संमृद्धि में वृद्धि होती है। अब वह घड़ी आ गई है तो हर कोई क्षमता के मुताबिक बाजर से खरीदी करेगा। जिससे व्यापारी भी बड़ी उम्मीद लगाए हैं। ऐसे में करोड़ों का व्यापार होने की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदोष व्यापिनी कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी प्रारंभ हो जाएगी, जो धनत्रयोदशी के रूप में मनाई जाएगी। खरीद-फरोख्त के इस महा मुहूर्त के साथ ही दीपावली का दीपदान भी प्रारंभ हो जाएंगे। कुबेर पूजन होगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धन त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी हाथ में कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन को खरीद का महामुहूर्त माना गया है। प्रदोष व्यापनी कार्तिक त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। जो आज सायंकाल 7.08 से प्रारंभ होकर शनिवार 26 अक्टूबर को दोपहर 03. 47 बजे तक रहेगी।
यह खरीदें तो आय में होगी बढ़ोत्तरी

ऐसी मान्यताएं हैं कि धनत्रयोदशी के शुभ अवसर पर 13 बर्तनों की खरीदी से आय में वर्षपर्यंत वृद्धि होती है। इस महामुहूर्त में चांदी एवं सोने के आभूषण, पूजन सामग्री, चल अचल संपत्ति, वाहन इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ माना गया है।
यह वस्तुएं न खरीदें

धनतेरश पर कुछ वस्तुओं की खरीदारी वर्जित है। कांच से निर्मित वस्तुएं, एल्मुनियम के बर्तन, चाकू आदि नुकीले सामान एवं औजार आदि जिन पर राहु का आधिपत्य है उन्हें धन त्रयोदशी के दिन भूलवश भी नहीं खरीदना चाहिए।
दीपदान के साथ लक्ष्मी व कुबेर का पूजन

धनतेरस पर कुबेर पूजन एवं दीपदान प्रमुख माना गया है। लक्ष्मी चंचला मानी गई हैं अत: उनके साथ कुबेर का पूजन विशेष फलदाई होता है जो आज के दिन से प्रारंभ होगा। धन त्रयोदशी के दिन प्रदोष काल में अर्थात सूर्यास्त के पश्चात 72 मिनट की अवधि में घर के मुख्य द्वार के समीप आटे का एक चौमुखा दीपक जलाते हैं। उसका मुख दक्षिण की ओर करते हुए दीप दान करना चाहिए। ज्योतिर्वित राजेश साहनी ने बताया कि, आज के दिन किया गया दीपदान आरोग्यता देता है तथा अकाल मृत्यु से रक्षा करता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
-सायं 7.8 बजे से लेकर रात्रि 7.59 बजे तक

दीप दान मुहूर्त

-सायं 5.28 से 7.59 बजे तक

खरीदारी के शुभ मुहूर्त

-सुबह 9.9 बजे से 10.24 बजे तक चल अचल संपत्ति एवं इलेक्ट्रॉनिक।
– दोपहर 11.49 बजे से 1.16 बजे तक, सोना चांदी वाहन एवं कंप्यूटर इत्यादि खरीदी।
– शाम 4 से 5.27 बजे सायंकाल तक, सभी प्रकार की खरीद फरोख्त।
– रात्रि 8.38 से 10.13 बजे तक बर्तन, आभूषण, घरेलू उपयोग की सामग्री।

रंग बिरंगी रोशनी के झालर, सजी पटाखों की दुकानें
दीपावली को लेकर हर घर में उत्साह एवं उमंग है। बाजार में रंग बिरंगी रोशनी के झालर की लोगों ने खूब खरीदी की। जिससे घर को रोशन करेंगे। इसके साथ ही मिट्टी के दीपक की खरीदी लोगों ने की। एनसीसी ग्राउड में पटाखा व्यापारियों ने पटाखा की दुकानें सजानी शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो