scriptहर – हर महादेव के नारों से गूंजा शहर, विधि – विधान से हुई शिव की पूजा | dharam karam vrat tyohar Dhoomdham Se Manai Gai Mahashivratri | Patrika News

हर – हर महादेव के नारों से गूंजा शहर, विधि – विधान से हुई शिव की पूजा

locationरीवाPublished: Mar 05, 2019 01:07:09 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, हवन – पूजन, शिव बारात सहित कई प्रकार से श्रद्धालुओं ने शिव की पूजा की

dharam karam vrat tyohar Dhoomdham Se Manai Gai Mahashivratri

dharam karam vrat tyohar Dhoomdham Se Manai Gai Mahashivratri

रीवा. महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को शहर शिव की भक्ति की लीन रहा। हर – हर महादेव, बम – बम भोले के नारे गूंजते रहे। शिवमंदिरों में ऊँ नम: शिवाय के मंत्र का जाप हुआ। शहर में शिव – पार्वती की बारात निकाली गई। सुबह से ही भगवान भोले के नाथ की पूजा – अर्चना के लिए लोग मंदिर पहुंचने लगे। मंदिरों में एक दिन पहले ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी। सुबह 9 बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। शिव के दर्शन पाने एवं जलाभिषेक के लिए लोग घंटो लाइन में लगे रहे। सबसे ज्यादा भी किला परिसर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में रही।

इसके साथ ही कोठी कंपाउण्ड, नरेंन्द्र नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सभी ने एक – एक कर भगवान भोले नाथ को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया। सुख, समृद्धि की कामना की।

शिव बारात में दिखे तरह – तरह के रंग
इस अवसर पर शहर में शिव बारात निकाली गई। जो श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा एवं आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। इसका आयोजन शिव बारात आयोजन समिति ने किया। बैजू धर्मशाला के प्रांगण में सुबह शिव बारात की तैयारी की गई। भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं बाराती तैयार हुए। ठोल – नगाड़े के साथ हाथी, ऊंट एवं घोड़े से बाराती निकले। यह नजारा बेहद ही आकर्षक रहा। जब बराता बैजू धर्मशाला से निकली तो वहां देखने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। कोई सड़क पर तो कोई छत से बारात देखता रहा। पुलिस ने भी समुचित व्यवस्था कर रखी थी जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। एसडीएम विकास सिंह खुद व्यवस्था बनाने में लगे हुए थे।

पूरे मार्ग में लगा रहे श्रद्धालुओं का जमावड़ा
शिव बारात खन्ना चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, सिन्धी चौराहा, फोर्ट रोड, सोनी बिल्डिंग के पास से मुड़कर श्रमकल्याण केन्द्र के पास स्थित पचमठा आश्रम में पहुंची। जहां माता पार्वती एवं शिव के विवाह का भव्य कार्यक्रम हुआ। इसके बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समिति के मनीष गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रतीक मिश्र, राजेश भल्ला, प्रतीक पाण्डेय, सुरेश विश्वनोई, मनोज अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, मुकेश पाटकर, सुमित गुप्ता, विनोद गुप्ता मौजूद रहे।

 

dharam karam vrat tyohar Dhoomdham Se Manai Gai Mahashivratri
IMAGE CREDIT: patrika
कोठी कंपाउंड में शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मनकामेश्रवर नाथ कोठी कंपाउंड स्थित शिव मंदिर में अभिषेक एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। ज्योतिष वास्तु एसोसिएशन मध्य प्रदेश एवं रेवा खंडे ग्रुप के तत्वाधान में पूजन – अर्चन, स्वस्तिवाचन तथा अभिषेक हुआ।
कार्यक्रम के संचालक ज्योतिर्विद राजेश साहनी ने बताया कि रीवा नगर की सुख समृद्धि की कामना को लेकर इस अवसर पर भगवान शिव को 101 किलो हलवे से निर्मित महा प्रसाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी श्याम द्विवेदी, अतुल मिश्रा, पियूष मिश्रा, विवेक महिंद्रा, सरदार गुरमान सिंह, जितेन्द्र सिंह, योगेंद्र मिश्रा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
बजरंग दल ने किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक
महाशिवरात्रि के अवसर पर बजरंगदल ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। कार्यकर्ताओं ने झिरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अभिषेक किया। शेषनाग की मंदिर में प्रतिष्ठा कराई गई। हवन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक महाआरती की और प्रसाद का वितरण किया गया। देश के सुख समृद्धि एवं शांति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला संयोजक अतुल पाण्डेय, पूर्व प्रांत विद्यार्थी प्रमुख अमित तिवारी, जिला सुरक्षा प्रमुख नीतेश दाहिया, विहिप के जिला सेवा प्रमुख मनोहर ठारवानी, सह संयोजक अम्बुज पाण्डेय, नगर संयोजक हरिओम तिवारी, सह संयोजक दिव्यांशु गौतम, अमर सेन, अंकित गौतम, जयनारायण पाठक, सूरज, अनुज कुमार सेन, प्रकाश मिश्रा, अतुल पाठक, गौरव सिंह सेंगर, प्रसून द्विवेदी, राधिका तिवारी उपस्थित रहीं।
अग्रवाल समाज ने किया स्वागत
शिवरात्रि के पर्व पर अग्रवाल समाज ने शिव बारातियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। छात्र महासभा की ओर से अग्रवाल समाज भवन फोर्ट रोड में जल अभिषेक किया गया। समाज के अध्यक्ष जवाहर लाल अग्रवाल, मंत्री दिलीप अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन, गणेश प्रसाद, मोहित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, राकेश, संजय अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल मौजूद रहे।
dharam karam vrat tyohar Dhoomdham Se Manai Gai Mahashivratri
IMAGE CREDIT: patrika

क्षत्रिय युवा महासंघ ने किया शिव बारात का स्वागत
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विन्ध्य क्षत्रिय एवं क्षत्राणी युवा महासंघ की जिला इकाई ने शिव बारात का भव्य स्वागत किया। रावेन्द्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम हुआ। महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य स्थानीय ताला हाउस रोड आरईएस कार्यालय के सामने एकत्र होकर शिव बारात का ढ़ोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत हुआ। शिव बारात में पुष्प वर्षा की गई। स्वागत करने वालों में कुंवर मान सिंह, राम सिंह, राजा साहब गोरइया, आरडी सिंह, महेश प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह बुढिय़ा, गिरीश सिंह, पंकज सिंह, गोपाल सिंह, विजय सिंह, विजय सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, सतेश्वर सिंह परिहार, शेष सिंह सोलंकी, संजय सिंह, प्रभाकर सिंह, अश्वनी सिंह, सुनील सिंह, हर्ष सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

बस स्टैण्ड में भण्डारे का आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर पुराने बस स्टैण्ड स्थित गौतम ट्रेवल्स प्रतिष्ठान में भण्डारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गौतम ट्रेवल्स प्रतिष्ठान के संचालक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक गौतम ने सभी की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी, गिरीश पयासी, मोहित तिवारी, संजीव शुक्ला, अशोक सिंह गहवार, संजीव चतुर्वेदी, राजेश पाठक, आकाश दुबे, संदीप द्विवेदी, रविकांत मिश्रा, शिवम द्विवेदी, शैलू यादव, आदित्य सिंह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

dharam karam vrat tyohar Dhoomdham Se Manai Gai Mahashivratri
IMAGE CREDIT: patrika

शिल्पी प्लाजा में हुआ स्वागत

शहर मुख्यालय के अंदर शिव बारात का जगह – जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में शिल्पी प्लाजा बी ब्लाक के पास शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। फल – फूल, मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी अविराज भाई, माधव पीतवानी, मनोहर ठारवानी, सुमित माजवानी, आशुतोष रजक, प्रिन्सू रजक, निहाल रजक, बबलू सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवी मनोहर ठारवानी ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो