scriptBreaking News : सम्मेद शिखर जा रहे जैन मुनि ने ली समाधि | Digambar Jain Muni Anant Sagar Died in Rewa Madhya pradesh | Patrika News

Breaking News : सम्मेद शिखर जा रहे जैन मुनि ने ली समाधि

locationरीवाPublished: Feb 11, 2019 11:26:03 pm

दिगंबर जैन मुनि अनंत सागर ने मध्यप्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय स्थित कटरा जैन मंदिर में सोमवार दोपहर 12:30 बजे समाधि ले ली।

Digambar Jain Muni Anant Sagar Died in Rewa Madhya pradesh

Digambar Jain Muni Anant Sagar Died in Rewa Madhya pradesh

रीवा. दिगंबर जैन मुनि अनंत सागर ने मध्यप्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय स्थित कटरा जैन मंदिर में सोमवार दोपहर 12:30 बजे समाधि ले ली। उनका अंतिम संस्कार बदरियां स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। वे मुनि अनेकांत सागर जी के शिष्य थे। मुनि अनंत सागर का दो मुनि अनुपम सागर व विप्र सागर और पांच आर्यिका माताओं सहित 28 नवंबर को इंदौर से विहार हुआ। वे पांच फरवरी को रीवा पहुंचे। मुनि संघ प्रसिद्ध जैनतीर्थ सम्मेद शिखर (झारखंड) जा रहे थे, लेकिन रीवा पहुंचने के बाद मुनि अनंत सागर का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। इसके बाद सोमवार दोपहर उन्होंने समाधि लेने का निश्चिय किया। इसके बाद पूरे कटरा स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला से सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। जैसे ही यह खबर समाज के लोगों तक पहुंची आसपास के जिलों के श्रावक-श्राविकाएं भी मुनिश्री के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। इसके बाद पूरे जैन विधि विधान से बदरियां स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो