scriptविधायक ने क्षेत्रीय जनता के साथ किया प्रदर्शन | Direct target on congress | Patrika News

विधायक ने क्षेत्रीय जनता के साथ किया प्रदर्शन

locationरीवाPublished: Sep 23, 2019 05:40:09 pm

Submitted by:

Anil kumar

विधायक ने क्षेत्रीय जनता के साथ किया प्रदर्शन

Direct target on congress

Direct target on congress

रीवा/चाकघाट. भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र त्योंथर के विघायक श्यामलाल द्विवेदी के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार के नीतियों के विरोध में धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया। पचामा विश्रामगृह परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आम सभा हुई जिसमें वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्ट्राचार ,अपराध एवं शोषण सहित बिजली पानी, किसानों की कर्ज माफी, राजस्व विभाग में बढते लूट प्रवृति पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा।
प्रदर्शन में ये लोग रहे उपस्थि
दौरान घरना स्थल पर सभा को पियूष द्विवेदी, अंकित शुक्ला, कौशलेश तिवारी, प्रशांन्त पाठक, अलख नारायण केसरवानी, अशोक तिवारी, नाथूराम हरिजन, मार्तण्ड सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गौतम, वेद प्रकाश तिवारी, दिलीप मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मण्डल त्योंथर के अध्यक्ष राजनारायण तिवारी ने किया। सभा के बाद त्योंथर में 100 विस्तरा अस्पताल का शीध्र निर्माण, पुलिस चौकी का पूर्व निर्धारित स्थान पर निर्माण, त्योंथर के मीर बहरी घाट पर झूला पुल का निर्माण, चौराघाट का निर्माण, उद्वहन सिंचाई योजना का विस्तार, सोहागी पहाड़ पर 18 ग्रामों में सिंचाई, किसानों के लिए विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था। मनमानी बिलों पर रोक, टोल प्लाजा के लिए अधिगृहीत भूमि का मुआवजा , 20 किलोमीटर के भीतर के जन मानस को टोल वसूली से छूट, शासकीय महाविद्यालय एवं विद्यालयों में पठन पाठन की समुचित व्यवस्था , भाजपा के कार्यकर्ताओं के विरूद्ध की जा रही द्वेशपूर्ण कार्यवाही को रोकने, क्षेत्र में मवेशियों द्वारा फसलों को पहुचायी जा रही क्षति को रोकने हेतु कार्यवाही, एवं उनकी पाबन्दी हेतु व्यवस्था आदि की माँग ज्ञापन में दिया गया। कार्यकर्ताओं का जलूस एसडीएम कार्यालय में जाकर ज्ञापन दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो