script

जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रखी गई थी भस्मियां, वहां हो रहा ऐसा काम की देखने वाले भी रह गए दंग

locationरीवाPublished: Jun 14, 2019 12:21:07 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

– लक्ष्मणबाग परिसर में रखा गया था महात्मा गांधी की भस्मि का कलश- संग्रहालय बनाने के नाम पर दो साल पहले हो चुका है भूमि पूजन

rewa

Disorder in Mahatma Gandhi’s Bapu Bhavan in Lakshmanbag rewa

रीवा। शहर के लक्ष्मणबाग में स्थित बापू भवन दुर्दशा का शिकार हो गया है। इसे संरक्षित करने के दावे पहले किए गए थे लेकिन इनदिनों यहां पर सुरक्षाकर्मियों का डेरा है। इस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्तियां भी उठाई हैं लेकिन व्यवस्था बनाने की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं गया है।
बताया गया है कि सन् 1970 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भस्मि का कलश रीवा लाया गया था। इसे लक्ष्मणबाग में रखा गया है। तब से उक्त स्थान को बापू भवन के रूप में जाना जाता है। यहां पर महात्मा गांधी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है।
लक्ष्मणबाग परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिन्हें अलग से स्थान नहीं दिया गया है, जिसके चलते वे उसी बापू भवन में डेरा जमा लिए हैं। यहीं पर खाने-पीने और सोने की उनकी गतिविधियां होती हैं। बीते कुछ समय से लक्ष्मणबाग संस्थान के प्रशासक कलेक्टर हैं, कुछ अवसरों को छोड़कर अब तक प्रशासन की ओर से इस संस्थान को व्यवस्थित रखने के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।

– पहले भूसा रखा जाता था
बापू भवन को संरक्षित करने की दिशा में दावे तो कई बार किए गए लेकिन प्रयास हुए नहीं। कुछ समय पहले तक यहां पर गौशाला की गायों के लिए भूसा रखा जाता था। यहां तक की इसका दरवाजा भी टूट गया था। उस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और प्रशासन से मांग उठाई कि व्यवस्था सुधारी जाए, तब जाकर कुछ समय के लिए इसे साफ-सुथरा रखा गया था। अब फिर से पुलिस वालों ने डेरा जमा लिया है।
बाक्स

संग्रहालय का भूमि पूजन कर काम कराना भूले
लक्ष्मणबाग परिसर में 7 अक्टूबर 2017 को गांधी स्मृति संग्रहालय का भूमि पूजन किया गया था। उस दौरान तत्कालीन मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, महापौर ममता गुप्ता, निगम स्पीकर सतीश सोनी, कलेक्टर राहुल जैन आदि मौजूद थे। दावा किया गया था कि बापू भवन को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर बापू से जुड़े साहित्य एवं अन्य जानकारियां रहेंगी ताकि उनके बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी हो सके। उस कार्यक्रम की शिलापट्टिका अब भी परिसर में लगी है लेकिन संग्रहालय के नाम पर किया गया कार्य नजर नहीं आ रहा है।
– कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी मंत्री से शिकायत की
रीवा प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री लखन घनघोरिया के सामने भी यह बात रखी गई कि बापू भवन दुर्दशा का शिकार हो गया है। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष वसीम राजा ने प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात कर इसे संरक्षित करने की मांग उठाई। मंत्री स्वयं बापू भवन तक गए और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

लक्ष्मणबाग परिसर में कई अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। बापू भवन को हमने स्वयं देखा है। यह आस्था से जुड़ा स्थल है, सारी व्यवस्थाओं को दुरस्थ करने के लिए कलेक्टर से कहा है। अगली बार जब भी रीवा आएंगे, यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे।
लखन घनघोरिया, प्रभारी मंत्री रीवा
rewa
MrigendraSingh IMAGE CREDIT: patrika

ट्रेंडिंग वीडियो