script

दुर्गा विसर्जन में विवाद कर लगाया था जाम, अब मामला दर्ज

locationरीवाPublished: Oct 13, 2019 12:43:14 am

Submitted by:

Bajrangi rathore

दुर्गा विसर्जन में विवाद कर लगाया था जाम, अब मामला दर्ज

Dussehra durga visarjan damoh 2019

विसर्जन

रीवा। मप्र के रीवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के विरोध में जाम लगाने वाले दो दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। करीब दर्जनभर लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। दशहरे के दूसरे दिन देवतालाब से कुछ लोग दूर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने अष्टभुजी मंदिर नईगढ़ी आ रहे थे जिनका जायसवाल बस्ती के समीप विवाद हो गया था।
स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की थी जिसके विरोध में उन्होंने जाम लगा दिया था। मामले में पुलिस ने जाम लगाने वालों के खिलाफ धारा 341, 147 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें दिनेश गुप्ता, कृष्णकुमार गुप्ता, प्रेमशंकर गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, देवा भारती सभी निवासी देवतालाब, हरिश्याम गुप्ता, मनोज गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, रिंकू गुप्ता, प्रकाश गुप्ता सभी निवासी नईगढ़ी शामिल हैं।
वहीं दूसरा चकाजाम उसी दिन नईगढ़़ी से मऊगंज मार्ग सेनुआ मोड़ के पास हुआ था। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के विवाद में एक पक्ष ने जाम लगाया था। इसमें पुलिस ने जगदीश पटेल निवासी इटहा थाना नईगढ़ी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त चकाजाम के कारण एम्बुलेंस फंसी रही और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ट्रेंडिंग वीडियो