scriptबारातियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ घायल | Eight injured in accident | Patrika News

बारातियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ घायल

locationरीवाPublished: Jun 01, 2019 01:24:21 am

Submitted by:

Shivshankar pandey

मनगवां थाने के तिउनी में हुआ हादसा, दो गंभीर

Eight injured in accident

Eight injured in accident

रीवा. बारातियों से भरे ऑटो को शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को संजय गांधी अस्पताल लाया गया है। ग्राम पड़रिया से गुरुवार को बारात मनगवां थाने के तिउनी गांव गई हुई थी। सुबह ऑटो में सवार होकर आधा दर्जन महिलाएं वापस लौट रही थी। जैसे ही ऑटो तिउनी के आगे पहुंचा उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क के किनारे पलट गया और उसमें सवार बराती घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दो महिलाओं की हालत नाजुक थी जिनको संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इनमें दुअसिया पति गणेश साकेत, सरोज पति शिवेन्द्र साकेत निवासी पड़रिया है। शेष घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस ऑटो के पलटने की जानकारी दे रही है। पुलिस के मुताबिक ऑटो को ट्रक ने टक्कर नहीं मारी थी बल्कि वह अनियंत्रित होकर पलट गया है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद ही पूरा मामला सामने आयेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो