script20 रुपए के नोट से कातिल का पर्दाफाश, गुटखा के लिए हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या | elderly woman was murdered for gutkha | Patrika News

20 रुपए के नोट से कातिल का पर्दाफाश, गुटखा के लिए हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या

locationरीवाPublished: Aug 08, 2021 07:45:11 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

अंधेकत्ल का खुलासा…घटनास्थल पर मिले 20 रुपए के नोट से कातिल तक पहुंचे पुलिस के हाथ…

murder_khulasa.jpg

,,

रीवा. रीवा के नईगढ़ी थाना इलाके में सप्ताह भर पूर्व हुई वृद्ध महिला की निर्मम हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह एक गुटखा है। बुजुर्ग महिला ने आरोपी को उधारी में गुटखा देने से मना कर दिया था जिसके बाद दोनों में विवाद हुआ और आरोपी ने वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल पर एक 20 रुपए का नोट मिला था और इसी नोट ने पुलिस को कातिल तक पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

 

ये भी पढ़ें- रात 11 बजे बदहवास हालत में घर पहुंची नाबालिग तो खुला हैवानियत का राज

photo_2021-08-08_18-45-50.jpg

गुटखा के लिए कत्ल की वारदात
नईगढ़ी थाने करही गांव निवासी मुन्नी कुशवाहा पति केमला प्रसाद 75 वर्ष की 1 अगस्त की दरमियानी रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही थी। पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी जिसके बाद आरोपी वीरू रावत निवासी करही का नाम सामने आया। सख्ती से पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक को वह गुटका खरीदने के लिए महिला की दुकान आया था। उसने महिला से उधारी में गुटका मांगा जिस पर पुराना पैसा न चुकाने पर महिला ने उसे गुटका देने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। बचाव में महिला ने घर में रखा हंसिया उठाया जिसे छीन कर आरोपी ने महिला पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा व खून से सने कपड़े बरामद किए हैं जिसे आरोपी ने घटना के बाद फेंक दिए थे।

 

ये भी पढ़ें- पुलिसकर्मी ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की, फिर दुष्कर्म किया और गर्लफ्रैंड से वीडियो भी बनवाया

 

20 रुपए के नोट से कातिल तक पहुंची पुलिस
हत्या की इस वारदात का खुलासा करने में घटनास्थल पर मिला एक 20 रुपए का नोट अहम सुराग बना और पुलिस इस नोट ने पुलिस को कातिल तक पहुंचा दिया। नोट देखकर पुलिस ने यह अनुमान लगाया कि हत्या योजनाबद्ध तरीके से नहीं की गई थी बल्कि तत्काल में हुए विवाद में हुई है। इस आधार पर पुलिस ने उन लोगों की जानकारी जुटाई जो दुकान में सामान खरीदने आते थे और उधारी में सामान लेते थे। पूछताछ में उक्त युवक का नाम सामने आया था जो घटना के बाद से ही छिप-छिप कर रहता था। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा तो घटना का खुलासा हो गया।

देखें वीडियो- कलेक्ट्रेट से किडनैप हुआ ‘प्यार’

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82wvd0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो