script

Election 2019; भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले-चौकीदार चौकन्ना है, कांग्रेस खानदानी भ्रष्ट्राचारी

locationरीवाPublished: Apr 29, 2019 12:53:59 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनगवां, नईगढ़ी और जवा में संबोधित की चुनावी सभाए

LOKSABHA ELECTION 2019

Election 2019

रीवा. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में लगातार तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भांजे-भांजियो और गरीबों का पैसा खा रही है। कांग्रेस को खानदानी भ्रष्ट्राचारी बताया। पूर्व सीएम ने नईगढ़ी, मनगवां और जवा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
राहुल गांधी दुनिया के सबसे बड़े झूठे नेता
रविवार दोपहर मनगवां ग्राउंड में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी दुनिया में सबसे बड़े झूठे नेता हंै। उन्होंने दावा किया कि राहुल बाबा के तीन सबसे बड़े झूठ के दस्तावेज हमारे पास हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने भीड़ से पूछा कि राहुल बाबा ने कहा था कि कांग्रेस को जिताओ दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दूंगा। क्या सबका कर्ज माफ हुआ। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि कर्ज नहीं माफ नहीं हुआ तो दस दिन में मुख्यमंत्री बदल देंगे। चार माह बीत गए एक मुख्यमंत्री नहीं बदल सके।
प्रदेश में झूठा वादा कर हथियाई सत्ता
मंच से पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा, झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई। राहुल गांधी ने चित्रकूट में कहा था, कांग्रेस की सरकार बनते ही मोबाइल की फैक्ट्री लगाऊंगा, कांग्रेस अध्यक्ष ने शहडोल में गरीबों को गुमराह किया। अब लोकसभा चुनाव में गरीबों के खाते में पैसे डालने के लिए झूठ बोल रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार आते ही गरीबों की योजनाएं बंद कर दी गईं।
कमलनाथ चला रहा तबादला उद्योग
सिर्फ एक काम चालू है ट्रांसर्फर और तबादला उद्योग, कमलनाथ कहते हैं कि सभी को बदल डालूंगा। कांग्रेस को कानून-व्यवस्था का भी डर नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा, एक-एक अधिकारियों के चार-चार आर्डर, पैसे लाओ और आदेश ले जाओ। कांग्रेस ने नोटों के ढेर लगा दिए, अधिकारी जनता के बीच जाएंगे तो पैसे कमाएंगे। जब इनकमटैक्स ने छापा मारा तो बोरों में गड्डियां निकलने लगी। जब हाथ से पैसे नहीं गिनाए तो नोट गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ी। चार माह में २८१ करोड़ और चार माह में कांग्रेस अरबपती हो गई।
चौकीदार चौकन्ना है…
पूर्व सीएम शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने कहा कांग्रेस कांग्रेस खनदानी भ्रष्ट्राचारी है, उन्हें मालूम नहीं कि चौकीदार चौकन्ना है। कांग्रेस की जब दिल्ली में सरकार थी तो हेलीकॉप्टर, टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला तो कहीं जीजाजी घोटाला हुआ। नरेन्द्र मोदी का कहना है कि न खाउंगा, न खाने दंूगा।

ट्रेंडिंग वीडियो