scriptकरोड़ों के बकाया बिजली बिल पर सरकार का एक और बड़ा कदम, यहां जानिए किसे कितने का हुआ फायदा | electricity bill of urban body in mp, payment at rewa division | Patrika News

करोड़ों के बकाया बिजली बिल पर सरकार का एक और बड़ा कदम, यहां जानिए किसे कितने का हुआ फायदा

locationरीवाPublished: Apr 02, 2019 12:43:36 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

– 18 करोड़ रुपए का लंबे समय से भुगतान था लंबित- जिले के अन्य नगर परिषदों का बिल भी किया गया भुगतान

रीवा। नगर निगम के बिजली बिल का भुगतान शासन ने कर दिया है। इसके बाद भी करीब चार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अब भी बकाया रह गई है। समय पर नगर निगम द्वारा यह राशि जमा नहीं किए जाने के चलते बड़ी मात्रा में बिजली बिल का बकाया हो गया था। यह स्थिति रीवा नगर निगम के साथ ही प्रदेश के अन्य कई नगरीय निकायों की रही है। विद्युत वितरण कंपनी ने समय पर राशि नहीं मिलने के चलते कई बार निकायों को नोटिस जारी किया था और चेतावनी दी थी कि कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे। इससे शहर की स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था पर सीधा असर पड़ता और समस्या आगे बढ़ती। जिसकी वजह से राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि सभी निकायों के बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दिया जाएगा। इसी के तहत किए गए भुगतान का पूरा ब्यौरा विद्युत वितरण कंपनियों को भेज दिया गया है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 48.05 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। जिसमें रीवा, शहडोल संभाग के साथ ही जबलपुर क्षेत्र के नगरीयों की राशि बाकी है।
– पूर्व में बिल को लेकर हो चुका विवाद
बिजली बिल भुगतान को लेकर पूर्व में नगर निगम रीवा और विद्युत वितरण कंपनी के बीच विवाद भी हो चुका है। बिजली कंपनी ने वाटर फिल्टर प्लांट की बिजली काटी तो नगर निगम ने भी बिल्डिंग टैक्स नहीं जमा किए जाने के चलते कार्यालय में ताला लगाने की चेतावनी दे दी थी। हालांकि तब के ऊर्जा मंत्री ने हस्तक्षेप कर नगर निगम और बिजली कंपनी के बीच समझौता कराया था। इसके बाद उस दौरान भी शासन ने ही राशि का भुगतान किया था।
इन निकायों का बिल किया गया भुगतान
निकाय– बकाया बिल– भुगतान राशि
नगर निगम रीवा– 1753.5—- 1315.13
नगर निगम सतना– 142.24—- 106.68
नगर पालिका सीधी– 66.55 —–49.91
ननि सिंगरौली- – 46.95 —32.21
नप नईगढ़ी– 31.92—- 23.94
नप बैठकुंठपुर– 31.33 —23.50
नप मनगवां– 16.76— 12.95
नप चाकघाट– 16.26— 12.20
नप सेमरिया– 15.44 —-11.58
नप त्योथर– 8.43 —-06.32
नप सिरमौर– 8.00— 06.00
नप गोविंदगढ़– 6.74– 05.06
नप मऊगंज– 4.62—-03.47
नगर परिषद गुढ़– 4.46– 03.35
हनुमना– 3.93 ——— 02.95

नोट- बकाया बिजली बिल और भुगतान की गई राशि लाख में है।
————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो