script

35 मिनट में अमरीकन डॉलर सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान व नकदी चोरी

locationरीवाPublished: Jul 05, 2019 01:20:57 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

शहर से लेकर गांव तक चोरों ने मचाया तांडव, विंध्य विहार कॉलोनी में हुई वारदात

Theft in house

घर में चोरी

रीवा. शहर से लेकर गांव तक शनिवार की रात चोरों ने तांडव मचाया। घर में घुसकर चोर अमेरिकन डॉलर सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। सिविल लाइन थाने के विंध्य विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव रात करीब 8.20 बजे खाना खाने के लिए एजी कॉलेज तिराहे में आए थे। खाना खाने के बाद करीब 8.55 में जब वह वापस घर पहुंचे तो उनको घर से एक बदमाश भागते हुए दिखाई दिया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। उनके घर से 215 अमेरिकन डॉलर, 5000 नगद, हार्ड ***** व मोबाइल गायब था। घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। उन्होंने शिकायत थाने में दर्ज कराई जिसमें पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन चोरों का अभी तक पता नहीं चल पाया। आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से ही उनके जाने की फिराक में थे और मौका मिलते ही घर से सारा सामान समेट कर चंपत हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
आधा दर्जन घरों में लगाई सेंध, तीन घरों से जेवर चोरी
एक रात में चोरों ने आधा दर्जन घरों में सेंध लगाकर सनसनी फैला दी। बदमाश तीन घरों से जेवर सहित अन्य सामान लेकर भागने में कामयाब हो गए। दो घरों में उनको सफलता नहीं मिली। सुबह इस घटना से पूरे गांव में सनाका खिंच गया। चोरी की आधा दर्जन घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई हैं। घटना मनगवां थाने के तिउनी गांव की हैं। यहां रहने वाले राजनिवास तिवारी के घर में देर रात चोरों ने धावा बोला था। घटना के समय उनके पिता सहित अन्य लोग घर में मौजूद थे। सेंध लगाकर चोर अंदर दाखिल हुए और कमरे में घुस कर पेटी में रखे चांदी के जेवर और बर्तन लेकर चंपत हो गए। पड़ोस में ही रहने वाले सीतेश तिवारी के घर में खिड़की तोड़कर चोर घुसे और 15 नग चूडिय़ां, अंगूठी, पायल चोरों के हाथ लग गया। इसके बाद चोरों ने जवाहर लाल तिवारी के घर में भी सेंध लगाई और उनके घर से काफी संख्या में सोने व चांदी के जेवर निकल चोर चंपत हो गए। चोरों ने गांव के बबलू व गंगा के घर में सेंध लगाई लेकिन वे सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। पीडि़त के पिता रोहिणी प्रसाद तिवारी की रात 2.30 बजे नींद खुली तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सुबह एक साथ आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

ट्रेंडिंग वीडियो