scriptपूर्व जपं सदस्य ने महिला से किया बलात्कार, गिरफ्तार | Ex-chanting member raped woman, arrested | Patrika News

पूर्व जपं सदस्य ने महिला से किया बलात्कार, गिरफ्तार

locationरीवाPublished: May 15, 2020 06:58:11 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

पूर्व जपं सदस्य ने महिला से किया बलात्कार, गिरफ्तार

जड़ी-बूटी बेचने शहर आए दंपती की 12 वर्षीय पुत्री का अपहरण, चौकी प्रभारी पर 42 हजार रुपए लेने का आरोप

Demo pic

रीवा। मप्र के रीवा जिले में घर से निकली महिला को बंधक बनाकर खेत में एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया है। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की बताई है। महिला गुरुवार की दोपहर किसी काम से घर से निकली थी। घर से कुछ दूर स्थित खेत में जब वह पहुंची तो सूनसान का फायदा उठाकर उसे आरोपी इंद्रमणि कुशवाहा 45 वर्ष मिल गया जिसने महिला को रोक लिया।
आरोपी ने खेत में ही महिला के साथ बलात्कार किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो उसे सुनकर रास्ते से गुजर रहे लोग पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर पीडि़ता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जनपद सदस्य व सरपंच जैसे पदों में रह चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। उसका पति मजदूरी करने महाराष्ट्र गया था जो लॉक डाउन के कारण वहां फंसा हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो