script

पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लोकसभा की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

locationरीवाPublished: Jan 23, 2019 12:16:11 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

भाजपा रीवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता विधानसभा की तरह ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को सफलता दिलाने के लिए संकल्प लेकर जाएं।
 

ex minister Rajendra Shukla is full of enthusiasm among workers

ex minister Rajendra Shukla is full of enthusiasm among workers

रीवा. भारतीय जनता पार्टी के रीवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय अटल कुंज में आयोजित की गई। इस दौरान लोकसभा की तैयारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता विधानसभा की तरह ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को सफलता दिलाने के लिए संकल्प लेकर जाएं। अभी से प्रत्येक मतदान केन्द्र पर तैयारी शुरू कर दें। जिससे असफलता की किसी प्रकार की गुंंजाइश नहीं रहे।
गरीबों के सपने पूरे करने वाला चुनाव
सम्मेलन को सांसद जर्नादन मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के साथ-साथ युवाओं, गरीबों के सपने को पूरा करने वाला है। साधनहीन बंचित जनों को कांग्रेस ने हमेशा बोट बैंक समझा परन्तु भाजपा की सरकार उन्हें सक्षम बनाकर कौशलवान बना रही है। किसानों की समस्याओं के मूल निदान के लिए मोदी सरकार ने नीति बनाकर उसका सतही क्रियान्वन शुरू किया है जिसका परिणाम है कि देश के किसानों की आय बढ़ रही है। हमने अटकाने, भटकाने और लटकाने की नीति को देश से समाप्त करने का काम किया है।
सभी के विकास की बात
भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सभी के विकास की इबारत लिखी गयी है। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महापौर ममता गुप्ता, लोकसभा संयोजक बीरेन्द्र गुप्ता, सह संयोजक प्रबोध ब्यास, अर्जुन सिंह चौहान, शिवेन्द्र सिंह, शिवकुमार त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संचालन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने किया। सम्मेलन में रीवा विधानसभा के मतदान केन्द्र स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो