script33747 वाहनों पर हुआ जुर्माना, 1.62 करोड़ का वसूला जुर्माना | Fines imposed on 33747 vehicles, fine of 1.62 crores recovered | Patrika News

33747 वाहनों पर हुआ जुर्माना, 1.62 करोड़ का वसूला जुर्माना

locationरीवाPublished: Jan 14, 2022 09:31:41 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

साल भर में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर की कार्रवाई

patrika

Fines imposed on 33747 vehicles, fine of 1.62 crores recovered

रीवा। यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक साल में पुलिस ने डेढ़ करोड़ से अधिक राजस्व वाहन चालकों से वसूल तकिया है जिनके खिलाफ अलग-अलग यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है।
वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए चलाया गया अभियान
दरअसल यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाने और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरे साल पुलिस का अभियान चलता रहा जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर जुर्माना हुआ है। पुलिस ने एक साल में 33747 वाहन चालकों पर जुर्माना किया है। इनसे पुसि ने 1.62 करोड़ रुपए का राजस्व वसूल किया है। इनमें प्रेशर हार्न पर 68 वाहनाों से 34 हजार रुपए, बिना नम्बर प्लेट के 2145 वाहनों से 1072500 रुपए, नो-पार्किंग में 732 वाहनों से 868000, बिना हेलमेट में 111 वाहनों से 44700 रुपए वसूले गए है। हाइवे में इनरसेप्टर वाहन की मदद से ओवर स्पीड वाहनों पर जुर्माना किया गया ळै। 431 वाहनों से 457000 का राजस्व वसूल किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा इस बार नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए अभियान चलाया गया है।
जागरुकता के लिए 75 कार्यक्रम आयोजित
जिले के ब्लैक स्पाट श्रीयुत महाविद्यालय में दूसरे विभाग से समन्वय स्थापिता कर रोड का निर्माण करवाया गया है ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त यातायात जागरुकता के 75 कार्यक्रम साल भर किये गये जिसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस इस वर्ष भी विशेष अभियान चलायेगी जिसमें लोगों को जागरुक करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी।
128 वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त, बिना परमिट 92 आटो जब्त
यातायात पुलिस ने गत वर्ष नियमों के पालन में लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तगी की कार्रवाई भी कराई है। पुलिस ने आरटीओ विभाग को पत्र लिखकर 128 लोगों का लाइसेंस निरस्त कराया है जिनके वाहन चलाने का तरीका दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता था। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय के आदेश बिना परमिट आटो के खिलाफ शुरू हुए अभियान में 92 बिना परमिट आटो को जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया।
लगातार जारी रहेगा अभियान
यातायात पुलिस द्वारा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में 33747 वाहन चालकों पर जुर्माना कर उनसे राजस्व वसूल किया गया है। सभी लोग यातायात नियमों की पालन करे। इससे दूसरे के साथ खुद की जान भी सुरक्षित रहती है। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
मनोज वर्मा, डीएसपी ट्राफिक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो