scriptरीवा के तीन कॉलेज संचालकों पर FIR | FIR on three college management of Rewa | Patrika News

रीवा के तीन कॉलेज संचालकों पर FIR

locationरीवाPublished: Aug 30, 2021 11:36:02 am

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

आयुक्त नगर निगम की शिकायत पर दर्ज हुआ FIR

नगर निगम रीवा

नगर निगम रीवा

रीवा. जिले के तीन कॉलेज संचालको के विरुद्ध FIR दर्ज किया गया है। ऐसा आयुक्त नगर निगम मृणाल मीड़ा की शिकायत पर हुआ है। आयुक्त नगर निगम ने इन कॉलेज संचालक के विरुद्ध property defacement act (संपत्ति विरूपण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार टीडीएस, आईपीएस और यूनिक कॉलेज के संचालक, नगर निगम से अनुमति लिए बिना ही शहर में अपने कॉलेजो की होर्डिंग्स लगाकर कॉलेज का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसे आयुक्त नगर निगम मृणाल मीड़ा ने गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि कॉलेज संचालक जहां बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाकर नियम की अवहेलना करते हुए शहर की खूबसूरती में बट्टा लगा रहे थे, साथ ही उनके इस कृत्य से नगर निगम के राजस्व को भी नुकसान पहुचा रहे थे। इस पर आयुक्त नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाते हुए विश्वविद्यालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर निगम और पुलिस की इस कार्रवाई से कॉलेज संचालक सहित शहर में अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों में हड़कंप मचा है। वजह साफ है कि पूरे शहर में लोगों ने अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगा रखी है जिसके खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। जल्द ही अन्य लोगो के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो