scriptकट्टा साफ करते समय हुई थी फायरिंग, जांच में हुआ खुलासा | Firing took place while cleaning the katta | Patrika News

कट्टा साफ करते समय हुई थी फायरिंग, जांच में हुआ खुलासा

locationरीवाPublished: Aug 18, 2021 12:37:51 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

सेमरिया पुलिस कर रही जांच, बड़े भाई के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

gun_1.jpg

gun_1.jpg

रीवा. गोली चलने से दो बच्चों के घायल होने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए फरियादी के बड़े भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कट्टा साफ करते समय गोली चली थी जिससे दोनों बच्चे घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कट्टा बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेमरिया थाने के खारा गांव में फायरिंग हुई थी जिसमें निहाल सिंह पिता तोषण सिंह 6 वर्ष और उनकी भतीजी सुनीता सिंह पिता विपिन सिंह 13 वर्ष घायल हो गए थे। तोषण सिंह ने राजेश कोल निवासी बड़ागांव सहित उसके साथियों के द्वारा फायरिंग करने की शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस मामले के जब पुलिस ने जांच शुरू की तो लगातार संदिग्ध तथ्य सामने आने लगे। फरियादी जिस स्थान से गोली चलने की जानकारी दे रहे थे इतनी रेंज कट्टे की नहीं होती हैं। पुलिस को मामला लगातार संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने जब आरोपी का लोकेशन चेक किया तो घटना के समय वह अपने गांव में था। पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने पूरी घटना बता दी। घटना के समय विपिन सिंह अपने पास रखें कट्टे की सफाई कर तभी अचानक ट्रिगर दब गया और फायर होने से गोली बच्ची के पैर को चीरते हुए बच्चे के कंधे में लगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कट्टे को जब्त कर लिया है। वहीं फरियादी तोषण सिंह के द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाने पर उसके खिलाफ धारा 182, 211 आईपीसी की कार्यवाही कर इस्तगासा पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। इस घटना में घायल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर तथ्यों को जुटाने में लगी हैं।

गुनाह को छुपाने के लिए पीड़ित को फंसाने का प्रयास
परिजनों ने अपने गुनाह को छुपाने के लिए पीड़ित को फंसाने का प्रयास किया था। उनकी रंजिश पीड़ित परिवार के साथ चल रही थी। जब युवक के कट्टे से फायर हो गया तो अपने गुनाह को छुपाने के लिए उसने पीड़ित के नाम पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी जिसमे पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस जांच में अधिक समय तक उनका झूठ टिक नहीं पाया और पूरे मामले का खुलासा हो गया।
वर्जन
फरियादी का भाई अपने पास कट्टा रखे हुए था जिससे फायर होने से दोनों बच्चे घायल हुए थे। वे खुद को बचाने के लिए पीड़ित को फंसाने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी के कब्जे से कट्टा बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वही फरियादी के खिलाफ भी इस्तगासा न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शिव कुमार वर्मा, एएसपी रीवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो