scriptजिंजर ब्रेड से बनाया एफएल टावर, खाने के साथ शोपीस में आता है काम | FL tower made from ginger bread, comes in the showpiece with food | Patrika News
रीवा

जिंजर ब्रेड से बनाया एफएल टावर, खाने के साथ शोपीस में आता है काम

विदेशों में होती है इस्तमाल, रीवा के लड़की ने बनाया व्यंजन

रीवाApr 06, 2021 / 08:58 am

Shivshankar pandey

patrika

FL tower made from ginger bread, comes in the showpiece with food

रीवा। विदेशों की तर्ज पर रीवा में भी अब जिंजर ब्रेड का चलन शुरू हो गया है। इसका स्वाद अब धीरे-धीरे लोगों की जुवान में पहुंच रही है जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और पौष्टिकता से भरपूर होती है।
रीवा की लड़की ने किया कमाल
जिंजर ब्रेड रीवा की लड़की प्रियंका जैन ने एफएल टावर तैयार किया है जो पूरी तरह वास्तविक टावर की तरह ही है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह खाने के साथ शोपीस में भी इस्तमाल हो सकता है। कहने का मतलब इसे कितने दिन भी रखा जाये यह न तो पिघलता है और न ही खराब होता है। इसको बनाने की विधि भी काफी सरल है और काफी सरलता से बनकर तैयार हो जाती है।
विदेशों में होती है इस्तमाल
जिंजर ब्रेड का सबसे ज्यादा इस्तमाल विदेशों में होता है। अदरक के कारण यह सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। यही कारण है कि विदेशों में काफी लोग इसका उपयोग करते है। यह व्यंजन अब बघेल खंड में भी लोगों का जायका बन गया है।

कैसे होता है तैयार
इस संबंध में प्रियंका जैन ने बताया कि जिंजर ब्रेड तैयार करने की विधि काफी सरल है। इसके लिए 2 किलो मैदा, 8 अण्डा, 15 ग्राम बेकिंग पाऊडर, कोको पाऊर 500 ग्राम, शहद 200 ग्राम, शक्कर 500 ग्राम, दूध 2 लीटर, बटर 250 ग्राम, विप्डक्रिम 250 ग्राम, दालचीनी 10 ग्राम व लौंग 5 ग्राम लगती है। इसके बनाने के लिए सबसे पहले बटर और चीनी को मिला दिया जाता है। उसके बाद अण्डा और शहद का मिश्रण तैयार किया जाता है। अलग बर्तन में मैदा, कोको पाऊडर, बेकिंग पाऊडर डालकर मिश्रण तैयार किया जाता है। मिश्रण को दूध के साथ आटे की तरह गूथा जाता है। उसके डिसप्ले की डिजाइन का आकार दिया जाता है। ओवेन में उसे 180 डिग्री सेल्सियस तापमान में 20 मिनट तक पकाया जाता है और फिर स्वादिष्ट जिंजर ब्रेड तैयार हो जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो