scriptRewa ; निर्माणाधीन फ्लाइओवर का छज्जा ठेले पर गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल | fly over in rewa, saman tiraha over bridge | Patrika News

Rewa ; निर्माणाधीन फ्लाइओवर का छज्जा ठेले पर गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल

locationरीवाPublished: Apr 08, 2021 10:55:45 am

Submitted by:

Mrigendra Singh

– लोकार्पण की तैयारी में जुटा है प्रशासन, सुपरवीजन में निर्माण को बताया गया है सही

rewa

fly over in rewa, saman tiraha over bridge


रीवा। शहर के समान तिराहे के पास निर्माणाधीन फ्लाइओवर ब्रिज के लोकार्पण से पहले छज्जा गिरने लगा है। समान तिराहे के पास बुधवार को फ्लाइओवर के नीचे गन्ने के रस का राहुल नाम का युवक ठेला लगाए हुए था। दोपहर के समय अचानक उसके ठेले के ऊपर फ्लाइओवर का छज्जा गिर गया। जिससे ठेले को बड़ा नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ, ठेला व्यवसाई और वहां पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 25 से 30 किलो वजन के टुकड़े गिरे थे, यदि यह किसी के ऊपर गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह फ्लाइओवर ब्रिज 45 करोड़ रुपए लागत से बनाया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ता का परीक्षण लगातार कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय विधायक राजेन्द्र शुक्ला भी लगातार इसके निरीक्षण पर पहुंचते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बैठक लेकर कहा है कि मुख्यमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण कराया जाएगा। वहीं लोकार्पण के पहले इस तरह की घटनाओं ने गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं। कुछ समय पहले भी निर्माण के दौरान ही कांक्रीट गिरी थी, हालांकि कोई हादसा उस दौरान भी नहीं हुआ था। पूर्व में बेल्डिंग करते समय उसकी ङ्क्षचगारी एक बच्चे पर गिरी थी जिससे वह झुलस गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कोई इंतजाम नहीं किए जाने से लापरवाही सामने आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो