scriptभाजपा के पूर्व विधायक ने कहा चिल्लर फेक कर गठरी लूटने का हो रहा प्रयास | Former BJP MLA said the attempt to rob the bundle by throwing a chilla | Patrika News

भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा चिल्लर फेक कर गठरी लूटने का हो रहा प्रयास

locationरीवाPublished: Mar 08, 2018 10:43:47 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा ने दावा किया है विंध्य में 25 सीटें जीतेगी कांग्रेस

rewa

महिला दिवस के अवसर एक ओर महिलाओं के सम्मान की बात हो रही थी तो रीवा शहर में दलित महिलाएं सीएम के आश्वासन पर भूमि के पट्टे की मांग करने कलेक्ट्रेट पहुंच गई। इसी तरह आगनबाड़ी और संविदा महिला कर्मचारियों ने दिन भर मांगों को लेकर नारेबाजी की।

रीवा। भाजपा छोड़ कांगे्रस में शामिल होने के बाद पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा रीवा पहुंचे। शहर में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शहर पहुंचे अभय मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए कंाग्रेस में आया हूूं। कोई शर्त नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि चिल्लर फेक कर कुछ लोग गठरी की चोरी करने में लगे हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। आपातकाल जैसे हालात हैं, उससे मुक्ति पाना है। जनता अब इस सरकार से ऊब चुकी है।
मैहर से रीवा तक स्वागत
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार भाजपा के पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा भोपाल से रेवांचल से चलकर मैहर आए और मां शारदा के दर्शन किए। इनका त्रिस्तरीय पंचायतराज संगठन द्वारा यहां पर स्वागत किया गया। मैहर, अमरपाटन, खैरी, अगडाल, पडऱा, दुआरी, गोडहर, ढेकहा, बस स्टैण्ड, कॉलेज चैराहा और सिरमौर चैराहा आदि स्थानों पर उनके समर्थक उन्हें रोक कर स्वागत करते रहे। रीवा पहुंचने पर बेला मोड़ से उनके निज निवास तक जगह-जगह स्वागत किया गया। कई स्थानों पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित भी किया।
सरकारी भूमि बिल्डर्स को देने का लगाया आरोप
शहर में सरकारी भूमि बिल्डर्स को दिए जाने पर सीधे तौर पर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया और कहा कि ऐसा कतई नहीं होने देंगे। साथ ही यह भी कहा कि पंचायती राज को सशक्त करना है। सिरमौर चौराहे में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण भी किया। यहां पर कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पहुंचे और पार्टी में आने पर उनका स्वागत किया।
स्वागत के लिए पहुंचे कांग्रेस के कई नेता
इस दौरान कांग्रेस नेता विमलेन्द तिवारी, बिन्द्रा प्रसाद, रज्जी जॉन, गुरमीत सिंह मंगू, राकेश तिवारी, मुनीन्द्र तिवारी अर्जना द्विवेदी, मुश्ताक खान, नृपेन्द्र सिंह, कमलेश पटेल, सिद्धनाथ पांडेय, अनूप सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। यहां के बाद रैली अमहिया पहुंची जहां पर अभय मिश्रा ने हाजी अली सैय्यद हुजूर अली की मजार में जाकर चादर चढ़ाई। इसके बाद श्रीनिवास तिवारी के घर जाकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया।
विंध्य में 25 सीटें जीतेंगे
जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा ने कहा कि इस बार विंध्य की 29 सीटों में कांग्रेस को 25 सीटें मिलेंगी। हर जिले में उनके समर्थक हैं जो जल्द ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके अलावा सामाजिक और कर्मचारी संगठनों में भी आक्रोश है, जिससे भाजपा का सफाया होगा।
रीवा एक व्यक्ति के हाथों में गिरवी
अभय ने कहा रीवा जिला एक व्यक्ति के हाथों में गिरवी हो गया है। ऐसा लगता है कि सरकार ने एक व्यक्ति को टेंडर दे रखा है। आतंक और दमनकारी सरकार की वजह से भरोसा नहंीं कब किसका घर गिरा दिया जाएगा। आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि सत्ता के केन्द्रीयकरण से पंच,सरपंच,जिला पंचायत सदस्य को मिला क्या। उसे तो उसका मानदेय तक नहीं मिला। आज स्थिति यह हो गई कि विधायक, जिला पंचायत सदस्य क्या, पंच का चुनाव तक नहीं जीत सकता। भाजपा सरकार दोबारा लाने का मतलब है कि पंयायती राज भूल जाओ। जियो और जीने दो की परंपरा को अपना कर कांग्रेस की सरकार बनानी है। तभी पंच परमेश्वर को न्याय मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो