scriptयुग दृष्टा थे राजीव गांधी, देश में लाये संचार क्रांति | Former Prime Minister remembered on Jayanti | Patrika News

युग दृष्टा थे राजीव गांधी, देश में लाये संचार क्रांति

locationरीवाPublished: Aug 22, 2019 05:05:50 pm

Submitted by:

Anil kumar

युग दृष्टा थे राजीव गांधी, देश में लाये संचार क्रांति

 Former Prime Minister remembered on Jayanti

Former Prime Minister remembered on Jayanti

रीवा/जवा/दुआरी. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती जिला कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी के आयोजकत्व में राज पैलेस जवा में मनाई गयी। मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह पटना रहे। अध्यक्षता जनपद पंचायत जवा के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने की। संचालन कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव विमल पाण्डेय ने किया। इस दौरान राजीव गांधी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की गयी। बतौर मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह पटना ने कहा कि राजीव गांधी युग दृष्टा थे।
मोबाइल उन्हीं की देर
18 वर्ष के नौजवानों को वोटिंग अधिकार देना, पंचायती राज व्यवस्था लागू करना और सूचना व कम्प्यूटर के क्षेत्र में प्रगति उनका बड़ा काम था। आज हर हाथ को काम, हर हाथ में मोबाइल उन्हीं की सोच का परिणाम है। इस दौरान केके तिवारी, डॉ. अरुणेंद्र शेखर मिश्रा, तरुणेंद्र द्विवेदी डॉ. टीपी सिंह, अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, मोहन गुप्ता, अनिल तिवारी आदि ने अपने विचार रखे।
आभार प्रदर्शन वरिष्ठ नेता दिनेश सोलंकी तेजनहा ने व्यक्त किया। ततपश्चात राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर लालजी सिंह, भीम सिंह, अनिल सिंह, रामपाल पाठक, मिजाजी सिंह, परवीन अवस्थी, विजय गुप्ता, राजेश सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, प्रभाकर सिंह, ताराचन्द्र पाण्डेय, शुभम तिवारी, विक्रम राठी, प्रांशु तिवारी, अंकित मिश्रा, सत्यम तिवारी, जय शुक्ला, लीलाधर तिवारी, चेतन सिंह, शिखर सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
महिला कांग्रेस रीवा ग्रामीण द्वारा पंचायत भवन जरहा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जरहा की सरपंच सीमा सिंह के ने मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति की शुरुआत की थी, जिससे देश ने आज इतनी तेजी से तरक्की की है। कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह जरहा ने कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो