scriptमहिला का शव मिला, कुएं में पानी भरकर निकाला, जानिए कैसे चला रेसक्यू | Found the dead body of the woman, filled the water in the well, know h | Patrika News

महिला का शव मिला, कुएं में पानी भरकर निकाला, जानिए कैसे चला रेसक्यू

locationरीवाPublished: Jul 18, 2019 08:57:28 am

Submitted by:

Shivshankar pandey

गुढ़ थाने के खजुआ में हुई घटना, पुलिस पहुंची

patrika

Found the dead body of the woman, filled the water in the well, know h

रीवा। बुधवार की सुबह कुएं में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या पुलिस हादसे की आशंका जता रही है। घटना गुढ़ थाने के खजुआ गांव की बताई जा रही है। यहां रहने वाली तिजियाबाई पटेल पति राजभान (८५) मंगलवार की रात अपने घर में सोई थी।
शौच के लिए निकली थी बाहर
देररात महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली, उसी दौरान वह घर के सामने स्थित कुएं में गिर गई। रात में परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। सुबह जब वे घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उनको खोजना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही कुएं में उनका शव मिला। घटना से पूरे गांव में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एफएसएल टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं थे जिससे प्रथम दृष्ट्या पुलिस हादसे की आशंका जता रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
गैस की आशंका से सहमे लोग, कुएं में पानी भरकर निकाला शव
उक्त कुएं में गिरी महिला के शव को निकालने के लिए परिजनों व पुलिस ने काफी देरतक मशक्कत की। दरअसल उक्त कुएं में गैस बनती थी और इससे पूर्व भी उसमें घटना हो चुकी थी। फलस्वरूप पुलिस ने चार मोटर पंपों की मदद से कुएं में पानी भरा। घंटों मशक्कत के बाद जब कुआं भर गया तो शव ऊपर आ गया। जिससे उसे आसानी से बाहर निकाल लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो