scriptफोरव्हीलर सवारों ने किया महिला अपहरण, यूपी में बंधक बनाकर गैंगरेप | Fourwheeler riders kidnap women, gang-raped in UP | Patrika News

फोरव्हीलर सवारों ने किया महिला अपहरण, यूपी में बंधक बनाकर गैंगरेप

locationरीवाPublished: Nov 18, 2019 08:57:13 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

चाकघाट पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की नहीं हुई पहचान

patrika

Fourwheeler riders kidnap women, gang-raped in UP

रीवा। पति के पास खेत जा रही महिला का फोरव्हीलर सवारों ने अपहरण कर लिया। बदमाश उसे बंधक बनाकर यूपी ले गए जहां एक घर मेंं उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे वापस लाकर आरोपी छोड़कर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
खेत में जा रही थी महिला
घटना चाकघाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां रहने वाली महिला शनिवार की रात करीब आठ बजे खेत में काम कर रहे पति का हांथ बंटाने जा रही थी। रास्ते में फोरव्हीलर में सवार तीन लोग पहुंचे और उसे रोककर त्योंथर जाने का रास्ता पूंछने लगे। जैसे ही महिला रास्ता बताने के लिए मुड़ी तभी गाड़ी में सवार दो युवक उतरे और मुंह दबाकर महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। वे महिला को यूपी के नारीबारी ले गए जहां एक घर में महिला को बंधक बनाकर बलात्कार किया। दो लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया।
महिला को वापस गांव के पास छोड़कर भागे
देर रात वे महिला को पुन: वापस गांव के पास लाकर छोड़ दिये और मौके से फरार हो गया। उसके गायब होने पर घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। महिला ने वापस आकर जब उनको घटना बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वे सुबह महिला को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़त महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। गाड़ी में ड्राइवर समेत तीन युवक सवार थे। घटना की शिकार पीडि़त महिला दहशत में है।
घर का पता लगाने में जुटी पुलिस
आरोपियों की तलाश में पुलिस अब महिला की मदद से उस घर का पता लगाने का प्रयास कर रही है जहां महिला के साथ युवकों ने यह घिनौना कृत्य किया है। उस घर के मिलने के बाद आरोपियों की पहचान हो पायेगी। हालांकि महिला घर के बारे में भी सही लोकेशन नहीं बता पा रही है जिससे उन तक पहुंचने में पुलिस को भी खासी दिक्कत हो रही है।
आरोपियों की तलाश जारी
महिला ने फोरव्हीलर सवार तीन युवकों के द्वारा अपहरण कर नारीबारी के किसी घर में बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है।
शेर अली खान, थाना प्रभारी चाकघाट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो