scriptMP election 2018: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा-गांधी-नेहरु की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई कांग्रेस | Gandhi-Nehru's private limited company remained Congress | Patrika News

MP election 2018: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा-गांधी-नेहरु की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई कांग्रेस

locationरीवाPublished: Nov 19, 2018 12:43:51 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में अबकी बार 200 के पार के लगवाए नारे, कहा जनता हमारी माई-बाप है इस लिए मैं हिसाब दूंगा, कांग्रेस पहले 55 साल का हिसाब दे

Gandhi-Nehru's private limited company remained Congress

Gandhi-Nehru’s private limited company remained Congress

रीवा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शिवनगरी देवतालाब विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। स्टेडियम में आयोजित सभा में भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में अबकी बार 200 के पार के नारे लगवाए और मिशन 2019 में मोदी सरकार को बनाने का संकल्प दिलाया। कहा जनता हमारी माई-बाप है इस लिए मैं हिसाब दूंगा, कांग्रेस पहले 55 साल का हिसाब दे।
कांग्रेस में न नेता हैं न नीति तय है और न ही कोई सिद्धांत है
अमित शाह ने मंच पर मौजूद देवतालाब के प्रत्याशी गिरीश गौतम, मनगवां प्रत्याशी पंचूलाल प्रजापति और रीवा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल का नाम लिया और कहा, प्रदेश में भाजपा नरेन्द्र मोदी और शिवराज ङ्क्षसह चौहान के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस में न नेता हैं न नीति तय है और न ही कोई सिद्धांत है। कांग्रेस का सेनापति कौन है, अभी यह तक तय नहीं है। जनता किसे वोट दे। कांग्रेस में एक राजा है, एक महराजा और एक उद्योगपति है।
श्रीमान बंटाधर दिग्गी राजा के समय क्या 24 घंटे बिजली आती थी

अध्यक्ष भाजपा सरकारों की उपलब्धि गिनाते हुए कहा, मध्य प्रदेश में श्रीमान बंटाधर दिग्गी राजा के समय क्या २४ घंटे बिजली आती थी। घर-घर बिजली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। कमलनाथ पूछते हैं मोदी जी ने मध्य प्रदेश के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा, रीवा की जनता भाजपा की बाई-बाप और मालिक है, पहले कांग्रेस 55 साल का हिसाब दे। भाजपा रीवा की जनता को हिसाब देगी और कमलनाथ को जवाब रीवा जिले की जनता देगी।
सेना के मृत्यु का बदला नरेन्द्र मोदी सर्जिकल स्ट्राइक करके लिया

अमित शाह ने कहा, 15 साल पहले कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश के लिए बजट 1.34 हजार करोड़ मिलता था। नरेन्द्र मोदी सरकार में चार लाख करोड़ मध्य प्रदेश के विकास के लिए दिया है। पहले कांग्रेस सरकार में पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुसकर उरी में हमला किया। जिसमें 13 जवान जिदंा जला दिए गए थे। सेना के मृत्यु का बदला नरेन्द्र मोदी सर्जिकल स्ट्राइक करके लिया और पाकिस्तान के घर में घुसकर भारत माता का जयकारा लगाया।
रीवा जिले में गिनाए विकास
शाह ने मंच से जिले के विकास को गिनाते हुए कहा, शिवराज सरकार ने रीवा में 8541 एकड़ सिंचाई का रकबा बढ़ाया है। मुद्रा योजना के तहत 5 लाख किसानों को इलाज के लिए कार्ड दिया है। दो हजार किमी सडक़ निर्माण के साथ ही सौभाग्य योजना के तहत 4956 गांवों में एक लाख से अधिक गरीबों के घरों में बिजली-पानी पहुंचाया है। 6 लाख शौचालय बनाकर माताओं और बहनों का सम्मान से जीने का आधिकार दिया।
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई कांग्रेस
शाह ने मंच पर जनता से देर से आने की क्षमा मांगी और कहा, एक ओर कांग्रेस पार्टी है जो नेहरू और गांधी परिवार की प्राइवेट लिमिट कंपनी बनकर रह गई। दूसरी और भारतीय जनता पार्टी है जो देश का विकास कर रही है। प्रदेश में किसानों का गेहूं खरीदी शिवराज सरकार ने शुरू किया। देश में डेढ़ गुना दाम पर किसानों की उपज नरेन्द्र मोदी ने खरीदने का काम शुरू किया है। कांग्रेस सरकार में किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था। आज जीरो प्रतिशत कर दिया गया।

प्रत्याशी ने जनता को गिनाए विकास और गलतियों पर मांगी क्षमा
इस दौरान रीवा के प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल ने जिले में हुए विकास कार्यों को गिनाया। वहीं देवतालाब के भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और पांच साल में भूलचूक में हुई गलतियों को लेकर क्षमा भी मांगी। सभा में मऊगंज प्रत्याशी प्रदीप पटेल, सांसद जर्नादन मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह, जिलाध्यक्ष विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, हरियाणा से आए विधायक महिपाल सिंह डांगा, पूर्व सासंद बुद्धसेन पटेल, प्रभारी विनोद शुक्ल, राम सिंह सहित आदि आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो