scriptमहीने भर पहले की शिलापट्टिका लगाकर अब तक गांधी प्रतिमा का नहीं किया अनावरण | Gandhi statue was not unveiled | Patrika News

महीने भर पहले की शिलापट्टिका लगाकर अब तक गांधी प्रतिमा का नहीं किया अनावरण

locationरीवाPublished: Feb 28, 2020 01:09:40 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

विधि कालेज में शासन के निर्देशों के विपरीत किया जा रहा कार्य, 30 जनवरी को लगाईजानी थी कालेज परिसर में गांधी प्रतिमा

Gandhi statue was not unveiled

Gandhi statue was not unveiled

रीवा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी और प्राइवेट कालेजों में गांधी स्तंभ बनाने और प्रतिमा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिले की कालेजों में गांधी प्रतिमाएं स्थापित की गईहैं। शहर के शासकीय विधि कालेज में भी गांधी स्तंभ बनाया गया है, जहां पर प्रतिमा तो महात्मा गांधी की रखी गई है लेकिन उसका अनावरण अब तक नहीं किया गया है। गांधी स्तंभ के नजदीक ही एक शिलापट्टिका भी लगाई गई है जिसमें 30 जनवरी 2020 को ही इसका अनावरण किए जाने का उल्लेख किया गया है। इस शिला पट्टिका में मुख्यमंत्री कमलनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी द्वारा प्रतीकात्मक डिजिटली उद्घाटन करने का उल्लेख करने के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सिद्धार्थ तिवारी, राजेन्द्र शर्मा का भी नाम लिखा गया है। शिला पट्टिका के अनुसार विधि कालेज में लगाईगईगांधी प्रतिमा का अनावरण 30 जनवरी को ही हो चुका है। जबकि वास्तविकता यह है कि गांधी प्रतिमा अब तक पालीथिन के भीतर बंद है, इसे खोला ही नहीं गया है। कालेज प्रबंधन का इस पर तर्क है कि 30 जनवरी को अनिवार्य रूप से प्रतिमा लगाने का निर्देश था। यह निर्देश शासन की ओर से कुछ दिन पहले ही मिले थे। जिसकी वजह से आकस्मिक रूप से प्रतिमा रखी गईथी, उस दिन बनाने वाले ने कहा था कि इसमें की गईनक्काशी ठीक से जब तक सूखे नहीं तब तक नहीं खोला जाए। आधिकारिक रूप से प्राचार्य एवं अन्य अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। इनका अलग तर्क है कि वहां पर पार्क का निर्माण कराया जाना है, प्रतिमा खराब नहीं हो इसलिए उसे ढंका गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो