बकिया डैम में मिले शव की परिजनों ने की थी शिनाख्त
गायब होने के बाद करीब 7 माह पूर्व रामपुर बघेलान के बकिया डैम में एक किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिला था, जिसकी पहचान परिजनों ने लापता किशोरी के रूप में की थी। हालांकि बाद में रामपुर बघेलान पुलिस ने डीएनए परीक्षण कराया था, लापता किशोरी का नहीं निकला था।

रिश्ते की चाची ने किया था अपहरण
लड़की का रिश्ते की चाची ने ही अपहरण किया था। घटना दिनांक को उसे पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था जिससे वह अचेत हो गई। दो अन्य युवकों के साथ चाची उसे अचेत अवस्था में लेकर गई थी। जब उसे होश आया तो नासिक महाराष्ट्र में थी। पुलिस उसकी चाची समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। किशोरी ने तीन जगह बेचे जाने की जानकारी दी है। चाची ने उसे नासिक में बेचा था और लड़की को वहीं छोड़ कर लौट आई थी। उसे खरीदने वाले ने दूसरे के हाथ में बेच दिया और उसने लड़की का सौदा राजस्थान में कर दिया। लड़की कई महीनों से राजस्थान में कैद थी।