scriptजिससे की मोहब्बत, साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, उसकी दहलीज पर विषाक्त पदार्थ पी कर दी जान | Girlfriend dies after drinking poison at boyfriend s house | Patrika News

जिससे की मोहब्बत, साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, उसकी दहलीज पर विषाक्त पदार्थ पी कर दी जान

locationरीवाPublished: Aug 22, 2021 08:04:25 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-प्रेमी ने कहा वह शादी की जल्दी में थी युवती

समान थाना

समान थाना

रीवा. जिससे की मोहब्बत, साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, उसकी दहलीज पर विषाक्त पदार्थ खा कर युवती ने दे दी जान। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर लिया। अब पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि युवती समान थाना क्षेत्र स्थित मानस नगर निवासी विवेक सिंह से बेपनाह मोहब्बत करती रही। विवेक भी उससे उतना ही प्यार करता था। लेकिन वह इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहता था। लेकिन युवती लगातार उस पर दबाव बना रही थी। ऐसे में वह सीधे विवेक के घर पहुंची और उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। विवेक ने फिर उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने उसकी सारी दलील नजरंदाज करते हुए विवेक के घर में ही विषाक्त पदार्थ पी लिया।
इस मामले में विवेक का कहना है कि युवती घर आई और फिर से शादी के करने के लिए दबाव बनाने लगी। विवेक की मानें तो वह हाल ही में बालिग हुआ है। अभी उसके बड़े भाई की शादी होनी बाकी है। ये ही सब दलील देकर वह कुछ दिन इंतजार करने की सलाह दे रहा था। उसने कुछ वक्त मांगा था। लेकिन उसने सारी दलील को खारिज कर विषाक्त पदार्थ पी लिया। विषाक्त पदार्थ पीते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे लेकर फौरन वह अस्पताल पहुंचा। लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दो साल पहले दोस्ती हुई थी। छह महीने बाद ही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। विवेक बताते हैं कि युवती अपने गांव से आकर बोदाबाग में किराये का कमरा लेकर रह रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो