scriptनिरीक्षण करने पहुंचे विश्व बैंक के अधिकारी, फिर जानिए क्या हुआ | girls degree college rewa | Patrika News

निरीक्षण करने पहुंचे विश्व बैंक के अधिकारी, फिर जानिए क्या हुआ

locationरीवाPublished: Oct 12, 2018 10:59:50 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

अनुदान की राशि मिलने का रास्ता साफ, कॉलेज प्रबंधन ने जताया आभार

girls degree college rewa

girls degree college rewa

रीवा. जिले की एक मात्र कन्या महाविद्यालय को आदर्श बनाने की पहल तेज हो गई है। इसी सिलसिले में विश्व बैंक के कुछ अधिकारी आए हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को कॉलेज का भ्रमण किया व व्यवस्थाएं देखी। व्यवस्था देखने के बाद कॉलेज प्रबंधन की प्रशंसा की। कॉलेज प्रबंधन भी बैंक अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद सकारात्मक पहल की उम्मीद कर रहा है।

यही वजह है कि कॉलेज प्रबंधन भरोसा जता रहा है कि विश्व बैंक से अनुदान के रूप में राशि मिल सकेगी, जिससे कॉलेज का विकास हो सकेगा।

विश्व बैंक के परियोजना अधिकारी डॉ. अजय प्रकाश खरे एवं डॉ. विपिन तिवारी निरीक्षण के लिए कन्या महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापकों के साथ ही छात्राओं से भी बात की। कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था देखी।

कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजश्री पाण्डेय, आईडीपी प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. अमरजीत कुमार एवं डॉ. अनीता कौशल के साथ बैंक अधिकारियों ने बैठक कर महाविद्यालय की प्रगति जानकारी प्राप्त की।

बैठक के पश्चात महाविद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए महाविद्यालय की उन्नति के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि कन्या महाविद्यालय को आदर्श महाविद्यालय बनाने के लिए मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो