scriptदेश में बढ़ रही धर्म के नाम पर हिंसा | Goodwill travels | Patrika News

देश में बढ़ रही धर्म के नाम पर हिंसा

locationरीवाPublished: Sep 18, 2019 05:20:47 pm

Submitted by:

Anil kumar

देश में बढ़ रही धर्म के नाम पर हिंसा

Goodwill travels

Goodwill travels

रीवा/गुढ़. महात्मा गांधी के 150वां और विनोवा भावे के 125वें जयंती पर राष्ट्रीय युवा संगठन खिदमतगार लोक समिति एवं सर्वोदय मित्र मंण्डल द्वारा संयुक्त रुप से प्रदेश व्यापी शांति सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
11 सितंबर से शुरू हुई यात्रा
इस यात्रा का शुभारंभ 11 सितम्बर को अनूपपुर से शुरु किया गया जो 2 अक्टूबर 2020 को प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच कर पूर्ण होगी। यह यात्रा विभिन्न स्कूल, कालेजों और नागरिक समूहों, संस्थानों के बीच पहुंच कर राष्ट्रीय एकता, शांति एवं सद्भावना का संन्देश दे रही है। यात्रा का मुख्य संन्देश है एक है धरती एक है लोग। सोमवार को यात्रा गुढ़ पहुंची। जहां यात्रा के संयोजक अजमत ने बताया कि कि देश में जाति धर्म के नाम पर आपसी फूट हिंसा और संकीर्ण सोच बढ़ रही है। ऐसे में हमे गांधी, विनोवा, जयप्रकाश के विश्व शांति सर्व धर्म समभाव और मैत्री के विचार को अपनाने की अवश्यकता है। सामाजिक कार्यकर्ता अलाउद्दीन मोमिन ने भी अपने विचार रखे।

ये लोग रहे उपस्थित
स अवसर पर यात्रा संयोजक भूपेन्द, सुल्तान, इस्तहाक शहडोल, अंकुश शुक्ला सीधी, सर्वोदय अजय खरे रीवा, अलाउद्दीन मोमिन, वसीम खांन सहित छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो