scriptGuinness book of world record ; रेकार्ड बनाने 72 घंटे खाना पकाएंगी शेफ लता, हजारों लोग खाएंगे, आखिर क्या बनाएंगी यहां जानिए | Guinness book of world record, chef lata tandan rewa madhya pradesh | Patrika News

Guinness book of world record ; रेकार्ड बनाने 72 घंटे खाना पकाएंगी शेफ लता, हजारों लोग खाएंगे, आखिर क्या बनाएंगी यहां जानिए

locationरीवाPublished: Aug 25, 2019 12:05:37 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

दुनिया को बताना है कि रीवा पार कर सकता है हर चुनौती- तीन सितंबर से गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड के लिए चुनौती में शामिल होंगी लता टंडन- 72 घंटे तक लगातार भोजन पकाने का रिकार्ड बनाने की तैयारी

rewa

Guinness book of world record, chef lata tandan rewa madhya pradesh


रीवा। विंध्य के व्यंजनों का अपना अलग ही महत्व है। जहां तक इनका स्वाद पहुंचा है, अपनी पहचान बनाई है। अब दुनिया के सामने रीवा से एक बड़ी चुनौती पेश की जा रही है। आगामी 3 से 6 सितंबर के बीच लगातार 72 घंटे से अधिक समय तक भोजन पकाने का विश्व रिकार्ड शेफ लता टंडन बनाने जा रही हैं। यदि इस चुनौती को वह पार कर जाएंगी तो रीवा ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन होगा। ‘पत्रिकाÓ से चर्चा करते हुए लता बताती हैं कि बचपन से ही घर का खाना पकाने में उनकी रुचि रही है। शादी के बाद पति मोहित सहित पूरे परिवार ने प्रोत्साहित किया। इसी वजह से वर्ष 2017 में लंदन गई और वहां पर ट्रेनिंग ली। 20 हजार मास्टर शेफ के बीच पहली चुनौती स्वीकार की और अंतिम छह में जगह बनाई। करीब नौ महीने तक चली ट्रेनिंग के बाद इंटरनेशनल इंडियन शेफ आफ द इयर 2018 का खिताब भी जीता। लंदन में ही गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड का आफिस है, वहां के लोगों से संपर्क के बाद मन में आया कि क्यों न चुनौती को पार किया जाए। इसी के चलते आवेदन कर दिया, करीब चार महीने तो उनकी शर्तों को समझने में लग गए। लता ने बताया कि यह चुनौती वह दिल्ली-मुंबई या अन्य शहरों में भी पूरा कर सकती थी। लंदन का भी स्थान था। लेकिन जब भी इस रिकार्ड की चर्चा होगी तो उसमें रिकार्ड बनाने वाले का नाम, समय और स्थान का जिक्र आएगा। ऐसे में रीवा का नाम जुड़ा रहे, इसलिए यह स्थान चुना है। लगातार लंबे समय तक भोजन पकाने का रिकार्ड अभी तक अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के नाम है, जिन्होंने 68 घंटे 30 मिनट और एक सेकंड तक लगातार खाना पकाया था। इसे तोडऩे के साथ ही नया रिकार्ड बनाने के लिए 72 घंटे का टारगेट रखा गया है।
– लगातार जागते रहना बड़ी चुनौती
लता बताती हैं कि 72 घंटे तक लगातार जागते रहना ही बड़ी चुनौती है। साथ में भोजन भी पकाना है। इसके लिए डेढ़ साल से वह लगातार प्रेक्टिस कर रही हैं। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए जिम, योगा एवं मेडिटेशन का सहारा ले रही हैं। पत्रिका से चर्चा के दौरान कहा कि लगातार 52 घंटे से वह जाग रही हैं और भोजन पकाने के साथ ही अन्य तैयारियां कर रही हैं।
– जो भी खाना पकाएंगी, वह लोगों को बांटा जाएगा
72 घंटे तक लगातार क्या खाना पकाएंगी, यह लोगों के मन में कौतूहल बना हुआ है। इस पर लता कहती हैं कि वह साईं की भक्त हैं। इसलिए जो भी खाना पकाएंगी वह बतौर प्रसाद लोगों को बांटा जाएगा। वह ऐसा भोजन पकाना चाहती हैं, जिसमें जल्दी थकान महसूस नहीं हो। जिसमें प्रमुख रूप से दाल, चावल, कढ़ी, सब्जी, हलुआ सहित अन्य आयटम होंगे।
– हर घंटे के बाद पांच मिनट का मिलेगा आराम
गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड बनाने के लिए आनलाइन मानीटरिंग होगी, साथ लगातार वीडियो रिकार्डिंग होगी। हर घंटे के बाद पांच मिनट का ब्रेक मिलेगा। मतलब यह कि उन्हें 60 मिनट के घंटे में ही काम करना होगा, पांच मिनट आराम के इसमें नहीं जुड़ेंगे। रिकार्ड की काउंटिंग सेकंड में भी होगी। अमेरिकी रिकार्ड से एक सेकंड भी अधिक समय तक लता टंडन ने खाना पका लिया तो ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली मास्टर शेफ होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो