scriptधारदार हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने हॉस्टल के तीन छात्रों को दोड़ा-दौड़ा कर पीटा, जानिए पुलिस पर क्या लगे आरोप | Half a dozen criminals throttled three hostels student | Patrika News

धारदार हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने हॉस्टल के तीन छात्रों को दोड़ा-दौड़ा कर पीटा, जानिए पुलिस पर क्या लगे आरोप

locationरीवाPublished: Sep 02, 2018 05:48:16 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

विवि थाने के निराला नगर में घटना से मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार

Half a dozen criminals throttled three hostels student

Half a dozen criminals throttled three hostels student

रीवा। हथियारों से लैस बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की सांयकाल हॉस्टल के तीन छात्रों पर हमला कर दिया। घटना से पूरे मोहल्ले में सनाका खिंच गया। गंभीर रूप से घायल तीन छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना विवि थाने के निराल नगर स्थित सरदार पटेल छात्रावास की है। यहां रहने वाले तीन छात्र शनिवार की सांयकाल करीब चार बजे पैदल छात्रावास की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे छात्रावास के समीप पहुंचे तभी तीन बाइकों में सवार होकर आधा दर्जन आरोपी पहुंच गये। आरोपी तलवार, फरसा व डंडे से लैस थे। छात्रों को देखते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हॉस्टल के सामने ही छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जिसमें तीन लोग घायल हो गये। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइकों में सवार होकर आये युवक बेखौफ घटना को अंजाम देकर निकल गये। गंभीर रूप से घायल तीन छात्रों को तत्काल पुलिस ने उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया। घायल छात्रों में सर्वेशराज पटेल 25 वर्ष, सुजीत पटेल 19 वर्ष, भूपेन्द्र पटेल 20 वर्ष निवासी सरदार पटेल छात्रावास निराला नगर शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी की पहचान हिमांशू अवस्थी के रूप में हुई है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि जिस समय डॉयल 100 वहां पहुंची थी उस समय आरोपी वहीं पर था लेकिन पुलिस ने उसे पकडऩे का प्रयास नहीं किया बल्कि उसे वहां से भगा दिया।

तीन दिन से छात्रों को कर रहा था परेशान
आरोपी तीन दिनों से छात्रों को परेशान कर रहा था। आरोपी हॉस्टल के छात्रों को रोककर उनके साथ गाली-गलौज करता था। इस बात की शिकायत पीडि़त छात्र सर्वेश पटेल ने थाने में भी दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले थाने में दर्ज है।
गाड़ी हटाने की बात को लेकर हमला, पांच लोग घायल
वहीं एक अन्य घटना में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया। हमले में 5 लोग घायल हो गए जिसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम धोचट निवासी कुन्देश्वर प्रसाद शुक्ला परिवार सहित बाहर गए थे। शनिवार के सांय काल जब वापस लौटे तो उनके घर के सामने एक गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी हटाने के बात को लेकर उनका परिवार के कुछ लोगों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए गंगा प्रसाद शुक्ला, सूर्यमणि प्रसाद, सुधा शुक्ला, सीमा शुक्ला पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। गंभीर रूप से घायल हुए 3 लोगों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से पीडि़त परिवार का पुराना जमीनी विवाद भी चलता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो