scriptसाफ करने के बहाने आधा दर्जन महिलाओं के जेवर उड़ाए, महिला व साथी गिरफ्तार | Half a dozen women's jewelry were blown up under the pretext of cleani | Patrika News

साफ करने के बहाने आधा दर्जन महिलाओं के जेवर उड़ाए, महिला व साथी गिरफ्तार

locationरीवाPublished: Sep 21, 2019 08:42:07 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

गुढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, बर्तन का कारोबार करती थी महिला

Half a dozen women's jewelry were blown up under the pretext of cleani

Half a dozen women’s jewelry were blown up under the pretext of cleani

रीवा। ठगी कर महिलाओं के जेवर ऐंठने वाली महिला व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। उसके कब्जे से ठगे गए जेवर बरामद हुए है। हालांकि काफी माल उसने कहां बेंचा था इसकी जानकारी महिला ने नहीं दी है।
बर्तन बिक्री करने आती थी महिला
गुढ़ कस्बे के वार्ड क्र. दस में एक महिला बर्तन बेंचने के लिए आई थी। उसने महिलाओं को जेवर साफ करने का झांसा दिया। एक महिला ने उसको जेबर साफ करने के लिए दिये तो उसने अच्छी तरह से उनको साफ कर दिया और जेवर बिल्कुल नए लगने लगे। यह देखकर करीब आधा दर्जन महिलाओं ने उसे अपने जेवर दे दिए। उनके जेवर झोपड़े में साफ करने के बहाने लेकर आई और लापता हो गई। पीडि़त महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपिया को हिरासत में ले लिया।
झारखंड की रहने वाली है महिला
महिला की पहचान शबनम मल्लाह पति कैरथ निवासी कोडरमा झारखंड व उसका साथी रंजीत पिता ज्ञानी मल्लाह निवासी पिपचो थाना दारु जिला हजारीबाग झारखंड है। ठगी का शिकार हुई महिला पिंकी विश्वकर्मा, शीलू विश्वकर्मा, कल्पना विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों के जेवर उक्त महिला के पास से बरामद हुए है। हालांकि सारे जेवर अभी बरामद हुए है। उक्त महिला ने कुछ जेवर गायब कर दिये थे जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उपनिरीक्षक उदयभान पिंड्रो ने बताया कि महिला यहां पर बर्तन बेंचने का काम करती थी और उसने बड़ी आसानी से पीडि़त महिलाओं को झांसा देकर उनसे जेवर ऐंठ लिये थे। अन्य घटनाओं में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो