रीवा

रीवा,सीधी, सतना में अगले 24 घंटे के दौरान हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रीवाApr 16, 2019 / 02:04 pm

Vedmani Dwivedi

heavy rain alert rewa sidhi singrauli

रीवा. अगले 24 घंटे के दौरान रीवा सहित आस – पास के जिलों सीधी,सतना,सिंगरौली में बारिश की संभावना जताई गई है। 16 अप्रेल की रात से 17 अप्रेल दोपहर के बीच बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 10 मिली मीटर वर्षा की संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में इसका असर दिखने लगा है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकली है।

उमस बढ़ गई है। हल्की हवा भी चल रही है। मौसम विभाग की चेतावनी एवं मौसम के बदलते रुख को देखकर किसान चिंतित हैं। प्रशासन भी किसानों को लेकर चिंतित है। फसल खेत एवं खलिहानों में पड़ी हुई है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों की ही झेलना पड़ेगा।

तापमान में आएगी कमी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में तापमान में कमी आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से गिरकर 38 डिग्री होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहने की संभावना जताई जा रही है।

Home / Rewa / रीवा,सीधी, सतना में अगले 24 घंटे के दौरान हो सकती है भारी बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.