scriptसड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,मौत | High speed car collides with woman standing on road side, dies | Patrika News

सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,मौत

locationरीवाPublished: Feb 15, 2020 10:46:17 pm

Submitted by:

Bajrangi rathore

सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,मौत

 High speed car collides with woman standing on road side, dies

High speed car collides with woman standing on road side, dies

रीवा। मप्र के रीवा जिले में सड़क के किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार फोरव्हीलर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना गुढ़ थाने के चौडिय़ार मोड़ की बताई जा रही है।
गुढ़ थाना अन्तर्गत खजुहा निवासी चंद्रवती पटेल शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे चौडिय़ार मोड़ के समीप सड़क के किनारे खड़ी हुई थी। उसी दौरान गुढ़ तरफ से आ रही सफेद रंग की जीप ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे दूर जा गिरी। इस दौरान उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं वाहन को जब्त कर पुलिस ने थाने में खड़ा करा दिया है।
मामला दर्जकर पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला सड़क के किनारे खड़ी हुई थी। चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए आया और सीधे महिला को टक्कर मारते हुए निकल गया।
हादसे में मृतकों की संख्या दो पहुंची

एक दिन पूर्व चोरहटा थाने के गोड़हर में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या दो पहुंच गई है। कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी जिसमें राहुल कुशवाहा निवासी गोड़हर की गुरुवार की सांयकाल ही मौत हो गई थी जबकि अजय कुशवाहा व अरुण मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात अजय कुशवाहा ने भी दमतोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो