scriptसंकट के साथी हैं होमगार्ड, जान जोखिम में डाल बचाते हैं जिंदगियां | Home Guard performed a spectacular parade | Patrika News

संकट के साथी हैं होमगार्ड, जान जोखिम में डाल बचाते हैं जिंदगियां

locationरीवाPublished: Dec 07, 2019 12:51:22 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 73 वां स्थापना दिवस समारोह, होमगार्ड ने किया परेड का शानदार प्रदर्शन

Home Guard performed a spectacular parade

Home Guard performed a spectacular parade

रीवा. होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 73वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें होमगार्ड ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी देवेंद्र प्रताप सिंह आईपीएस व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला सेनानी कल्याण सिंह एवं एचएल त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस दौरान परेड की सलामी मुख्य अतिथि ने ली।
परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर श्याम धुर्वे के द्वारा किया गया। टू आईसीपीसीवी बद्री साहू रहे। परेड की चार टोलियों का संचालन शशि सिंह, मांडवी शरण मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा एवं चंद्रभूषण शुक्ला के द्वारा किया गया। परेड के पश्चात गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन बाला बच्चन के संदेश का वाचन जिला सेनानी मधु राजेश तिवारी के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के द्वारा परेड में लगी टुकड़ी की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान संकट के साथी है। जब कोई मुसीबत में फंसा होता है तो उसे बचाने के लिए होमगार्ड का जवान आगे आता है। वह अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदियों में घुसता है। होमगार्ड जवानों का कार्य निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य है।
उन्होंने कहा कि आप लोगों द्वारा कई मौकों पर कुशल क्षमता का प्रदर्शन किया है। जब भी कोई संकट आया है और आपकी आवश्यकता हुई है तब आपने कदम पीछे नहीं हटाये। कार्यक्रम के अंत में मुख्य लिपिक चंद्रबली तिवारी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन प्लाटून कमांडर विकास कुमार पाण्डेय के द्वारा किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो