scriptरीवा में गृहमंत्री के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप | home minister bala bachchan meeting of party worker in rewa | Patrika News
रीवा

रीवा में गृहमंत्री के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, संगठन पर लगाए गंभीर आरोप

– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास, कइयों ने कहा पार्टी में हो रही उनकी उपेक्षा

रीवाJun 20, 2019 / 08:51 pm

Mrigendra Singh

rewa

home minister bala bachchan meeting of party worker in rewa

रीवा। रीवा में गृहमंत्री बाला बच्चन से मिलने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय संगठन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कई पुराने नेताओं ने कहा कि संगठन के जवाबदेह पदाधिकारियों द्वारा अपने चहेतों को मंत्री से मिलवाया जा रहा है, पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। रीवा के राजनिवास सर्किट हाउस में मंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने का समय निर्धारित किया था, जिसके लिए जिले भर से कार्यकर्ता पहुंचे थे।
कई कार्यकर्ताओं के प्रति मंत्री ने नाराजगी भी जाहिर की, अधिकांश लोग अधिकारियों के तबादले की शिकायत लेकर आए थे। इस पर मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याएं भी कोई बताओ, हम यहां ट्रांसफर के लिए संवाद स्थापित करने नहीं आए हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद में बढ़ते तीखापन को देखते हुए मंत्री ने मीडिया के कैमरे भी बंद करवा दिए। नाराज कार्यकर्ताओं ने संगठन पर खुले आम आरोप लगाया है। इस मामले में कार्यक्रम के बाद मंत्री ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है।
– पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
पुलिस कंट्रोल रूम में मंत्री बाला बच्चन ने संभाग भर के पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस बीच शराब की अवैध पैकारी के साथ ही अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी कहा कि राजनीतिक मुकदमे वापस लिए जाएंगे इसके लिए व्यवस्था बनाएं। पुलिस थानों में लोगों की समस्याएं सुनी जाएं, उन्हें निराश होकर नहीं लौटाया जाए। पुलिस अधीक्षकों से कहा कि वह अपने यहां के थाना प्रभारियों की कार्यशैली पर नजर रखें, शिकायतें आई तो सख्त कार्रवाई होगी। जनसुनवाई की व्यवस्था को भी सरल बनाने के लिए कहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो