scriptग्रामीणों ने पंचायत को भेंट की महापुरुषों की प्रतिमाएं | Honor ceremony at Panchayat Bhawan Barhata | Patrika News

ग्रामीणों ने पंचायत को भेंट की महापुरुषों की प्रतिमाएं

locationरीवाPublished: Sep 02, 2019 11:24:59 pm

Submitted by:

Anil kumar

ग्रामीणों ने पंचायत को भेंट की महापुरुषों की प्रतिमाएं

 Honor ceremony at Panchayat Bhawan Barhata

Honor ceremony at Panchayat Bhawan Barhata

रीवा/मऊगंज.जनपद पंचायत मऊगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बरहटा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा स्वयं के व्यय से प्रतिमाएं बनवाकर पंचायत भवन में लगाने के लिए सचिव रामानुज पटेल एवं जीआरएस विजय मिश्रा के सौंपी गई है। इस कार्य के लिए अतिथियों ने ग्रामीणों की सराहना की।
इन्होंने दी महापुरुषों की प्रतिमाएं
भारत माता की प्रतिमा स्व. उषा मिश्रा की स्मृित में उनके पुत्र शिबम मिश्रा, अटलबिहारी बाजपेयी की प्रतिमा मनोज चतुर्वेदी सरपंच, राष्टपिता महात्मा गांधी की तश्वीर संतोष कुमार मिश्रा, शहीद भगत सिंह की सुखबन्त मिश्रा, चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा आनंद त्रिपाठी, सुभाषचंन्द्र बोश की प्रतिमा इन्द्रकली त्रिपाठी, शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा निशा मिश्रा, शहीद केदारनाथ की प्रतिमा शुनिल कुमार मिश्र, स्वतंत्रता संग्रामसेनानी बलदेव प्रसाद शर्मा की प्रतिमा सिद्धमुनि गुप्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिबंश प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा गया प्रसाद मिश्रा, कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा संजय कुमार मिश्रा, श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा विश्वनाथ मिश्रा, डॉ. रामधनी मिश्रा की प्रतिमा राजेश सिंह राजू मण्डा, जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा प्रदीप सिंह, अब्दुल कलाम की प्रतिमा जयराम सिंह, भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अर्जुन सिंह परिहार, सरदार पटेल की प्रतिमा केशव प्रसाद मिश्र ने प्रदान की। साथ ही उमेश चतुर्वेदी ने पंडित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा वनवाने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस दौरान रामशंकर शुक्ला, सुरेंद्र चतुर्वेदी, राजेन्द्र सिंह, शैलेश शुक्ला, इन्द्रबहादुर सिंह, सतीश शुक्ला, राजेश चतुर्वेदी, रनबहादुर सिंह, जगदीश पटेल, दिलीप मिश्रा, रामनुज पटेल, विजय मिश्रा, रामकिशोर विश्वकर्मा, पन्नालाल पटेल, भूपनारायण सिंह आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केसव प्रसाद मिश्रा रहे एवं अध्यक्षता सरपंच मनोज चतुर्वेदी ने किया। विशिष्ट अतिथि सेवा सेवा निवृत्त मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नागेंद्र शर्मा, दीनानाथ मिश्रा, बृजभूषण मिश्रा, जनार्दन चतुर्वेदी, विश्वनाथ मिश्रा, रमेश पांडेय, सुखवंत मिश्रा, राम इच्छा त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन संतोष कुमार मिश्रा ने किया एवं आभार सुरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा प्रगट किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो