सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कंकाल
सोहागी थाने के बुदामा पहाड़ में एक मानव कंकाल बरामद हुआ है। सुबह करीब दस बजे जंगल में गए लोगों ने यह कंकाल देखा जिसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ऊपर खोपड़ी पड़ी हुई थी। पुलिस ने आसपास तलाशी ली तो करीब तीस मीटर के दायरे में हड्डियों के टुकड़ेे पड़े हुए थे। समीप ही पुलिस को एक बोरी पड़ी मिली जिसमें दो साड़ी, तम्बाखू की डिब्बी, श्रंगार का सामान, दो पानी की बाटल सहित अन्य सामान मिला है। समीप ही शव से लिपटी साड़ी पड़ी हुई थी जिसके आधार पर पुलिस कंकाल किसी महिला का होने की आशंका जता रही है। महिला की मौत करीब एक महीने पहले होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

चारों ओर बिखरे थे हड्डियों के टुकड़े
शव को जानवरों ने अपना भोजन बना लिया जिससे हड्डियों के टुकडें़ चारों ओर फैले हुए थे। पुलिस ने पूरे पहाड में सर्चिंंग की लेकिन महिला की पहचान से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। मेडिकल कालेज में परीक्षण के बाद उसकी मौत के कारण सामने आयेंगे। थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी मौत के कारण सामने आयेंगे।

हत्या की संभावनाओं का पता लगा रही पुलिस
महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसको लेकर पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। मुख्य सड़क के बाद एक खेत है और उसके बाद से पहाड शुरू होता है। करीब डेढ़ किमी दूर उसका कंकाल बरामद हुआ है। महिला की पहाड़ में लाकर हत्या की गई है या फिर वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी जो भटकते हुए पहाड़ में चली गई इसका पुलिस पता लगा रही है। यह पूरा इलाका एक लंबे समय से शवों का डम्पिंग प्वाइंट रहा है और पूर्व में हत्या कर शव को फेंके जाने की कई घटनाएं हो चुकी है। ऐसे में पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।