रीवा

रिश्ते के जीजा की किशोरी से की हैवानियत, गर्भवती होने पर खुला राज

रिश्ते के जीजा की किशोरी से की हैवानियत, गर्भवती होने पर खुला राज

रीवाOct 14, 2019 / 10:40 pm

Bajrangi rathore

आजमगढ़ में गैंगरेप

रीवी। घर आए रिश्ते के जीजा ने किशोरी से बलात्कार किया। किशोरी को धमकी दी जिससे उसने घटना की जानकारी परिजनों तक को नहीं दी। उसके गर्भवती होने पर घटना का राज खुला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
यहां रहने वाली किशोरी घर में मार्च में उसके रिश्ते का जीजा घूमने आया था। एक दिन किशोरी को घर में अकेला पाकर उसने बलात्कार किया। उसने किशोरी को घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी दी। डरी सहमी पीडि़ता ने परिजनों तक को घटना से अवगत नहीं कराया।
इस दौरान वह गर्भवती हो गई। परिजन शनिवार को वे पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्जकर पीडि़त किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
आग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

रविवार की सुबह महिला ने घर में केरोसिन डालकर आग लगा ली। अस्पताल पहुंचने पर महिला की मौत हो गई। रामपुर बघेलान थाना अन्तर्गत सराय निवासी शोभाबाई सेन पति भगवानदीन सेन ने रविवार सुबह यह आत्मघाती कदम उठाया था। घटना के समय परिजन दूसरे कमरों में थे।
परिजन तत्काल आग बुझा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रीवा पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.