scriptधूल और गड्ढों से परेशान शहरवासियों ने हाइवे पर लगाया धान का रोपा | Imposed on highway Paddy plant | Patrika News

धूल और गड्ढों से परेशान शहरवासियों ने हाइवे पर लगाया धान का रोपा

locationरीवाPublished: Jul 24, 2017 07:10:00 pm

Submitted by:

suresh mishra

वार्ड 15 के लोगों ने विरोध का ढूढ़ा अनोखा तरीका, सवा चार करोड़ की सड़क बारिश का एक पानी भी नहीं झेल पाई।

Imposed on highway Paddy plant

Imposed on highway Paddy plant


रीवा। शहर की बदहाल मुख्य सड़क के रखरखाव को लेकर चल रही भर्रेशाही के विरोध में वार्ड 15 के लोगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने हाइवे के गड्ढे पर धान का रोपा लगाया। इस बदहाल सड़क से परेशान सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।

बताया गया है कि चोरहटा से रतहरा तक की सड़क के लिए हाल ही में सवा चार करोड़ रुपए का कार्य पूरा हुआ है। ठेकेदार ने कार्य के गुणवत्ता की अनदेखी की, जिसके चलते पहली बारिश में ही सड़क पूरी उखड़ गई।


तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश
जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की इस लापरवाही पर तल्खी जाहिर की थी और तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। जिससे कुछ स्थानों पर सड़क खोदी गई और फिर से उस पर डामर का लेप किया गया है।

कई स्थानों पर डस्ट डालकर गड्ढों को पाटा
कई स्थानों पर डस्ट डालकर गड्ढों को पाटा गया है, जिससे धूल उड़ रही है जो लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। कई सड़क की स्थिति इतनी बदतर है कि हादसे हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में वार्ड 15 के पार्षद अशोक पटेल, दिनेश डायमंड, राज पटेल, कुंवर पटेल, शिवेन्द्र कुशवाहा दीपक कोरी, राहुल तिवारी, जेएन पटेल सहित अन्य शामिल रहे।

सप्ताह भर की दी मोहलत
स्थानीय लोगों ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सप्ताहभर में सड़क बनाने के लिए कहा गया है। यदि इस अवधि में गड्ढे नहीं भरे जाते तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि मर मत कार्य चल रहा है जल्द ही सड़क को सुधरवा दिया जाएगा।

हर साल करोड़ों रुपए सड़क के नाम पर खर्च हो रहे हैं फिर भी गड्ढों से गुजरना पड़ता है। विरोध स्वरूप अभी धान का रोपा लगाया गया है, व्यवस्था नहीं सुधरी तो और भी उग्र रूप से विरोध किया जाएगा।
अशोक पटेल, पार्षद वार्ड 15
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो