सोमवार की सुबह थाना गढ़ क्षेत्र के डगरदुआ निवासी दिवाकर ङ्क्षसह पत्नी सुरभि के साथ बाइक पर रीवा आ रहे थे। बाइक जैसे ही गोंदरी गांव के समीप पहुंचीं थी कि ्रअचानक महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिया में फंस गई। चलती बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे आ रहा ट्रक महिला को कुचल दिया। ट्रक कुचलते हुए अगे निकल गया। जिसमें महिला की मोके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ हालत में डायल 100 की गाड़ी युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आई जहां पति दिवाकर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। दम्पति आधार कार्ड सुधरवाने के लिए बाइक से रीवा आ रहे थे और इस हादसे का शिकार हो गए। दम्पति की हाल ही में शादी हुई थी। मई महीने में उनकी शादी हुई थी और महिला अपने ससुराल आई हुई थी।