कलेक्ट्रेट कक्ष से पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर निकले मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि उनकी टक्कर में कोई नहीं है। सब अपनी अपनी जमानत बचाने में लगे हुए हैं। यह जरूर है कि पिछली बार बसपा टक्कर में थी लेकिन इस बार सभी प्रत्याशी जमानत बचाने की जद्दोजहद करेंगे। उन्होंने कहा कि जो बादल गरजते हैं वे बरसते नहीं। उनके खिलाफ जो ताल ठोंक रहे हैं वे विकास की आंधी में उड़ जाएंगे।
विकास को बताया मुददा
मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने इस बार के चुनाव में विकास को ही चुनावी मुद्दा बताया और कहा कि बगावत वह लोग कर रहे हैं जो विकास के कंटक हैं। भाजपा ने विकास के रास्ते को अपनाया है। यही कारण है कि हमारा शहर महनगरों की राह पर चल पड़ा है। उसको आगे ले जाने में कोई बाधक नहीं बनेगा। उन्होंने महिलाओं के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिलाएं समर्पित कार्यकर्ता हैं। जब महिलओं को टिकट नहीं देने के बारे में पूछा गया तो वे चुप्पी साध गए।

समर्थकों में रहा उत्साह
भाजपा के त्योंथर प्रत्याशी श्यामलाल द्विवेदी ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंत्री के काफिले में शामिल समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता राजेन्द्र शुक्ला जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तो वहीं अन्य प्रत्याशियों के समर्थक भी जोश से भरे थे। अब देखना यह है कि कार्यकर्ताओं का यह जोश मतदान तक बना रहता है या नहीं।