रीवा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं ज्योति व सोनल

महिला बाल विकास ने किया सम्मानित

रीवाMar 10, 2019 / 10:01 am

Vedmani Dwivedi

international womens day 2019

रीवा. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीसी सीनियर अंडर आफीसर ज्योति पाण्डेय एवं सोनल मिश्रा ने सम्मानित किया।

गर्ल्स कॉलेज की इन छात्राओं का गणतंत्र दिवस पर गार्ड आफ ऑनर एवं राजपथ में पेरड के लिए चयन हुआ था। महिला बाल विकास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए इन्हें स मानित किया गया।

छात्राओं को आगे बढ़ाने एवं महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूकता करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में एनीसीसी आफीसर ३ एमपी बटालियन की मेजर विभा श्रीवास्तव को भी स मानित किया गया।

इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी नयन सिंह, आशीष दुबे, कमाडेंड मधु तिवारी, जिला पंचायत उपाध्याक्ष विभा पटेल, कविता पाण्डेय मौजूद रहीं।

‘ तकनीकी कौशल से सशक्त हो सकती हैं नारी’
‘तकनीकी कौशल से नारी सशक्त हो सकती हैं। कृषि क्षेत्र में उनके लिए काफी संभावनाएं हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र महिलाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें कृषि से जोडऩे का कार्य कर रहा है’। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिष्ठाता एस के पाण्डेय ने यह बात कही।

तकनीकी अधिकारी प्रो. एस. के.त्रिपाठी ने कहा कि भारत वर्ष के सभी धर्म ग्रंथों में नारी के महत्व का वर्णन किया गया है। केंद्र की विस्तार वैज्ञानिक डॉ. किंजल्क सी.सिंह, वैज्ञानिक डॉ. स्मिता सिंह ने इतिहास में महिलाओं के योगदान एवं शौर्य का वर्णन किया।

महिला बाल विकास की ओर से मौजूद आशीष द्विवेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ग्राम बजरंगपुर की सरपंच शुभा सिंह, रीठी की कृषक कलावती पटेल ने अपनी सफल कृषि के अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में कृषक महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

वैज्ञानिक डॉ. राजेश सिंह, मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार, भारती विश्वकर्मा, उमेश वर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे। संचालन केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. बृजेश तिवारी ने किया।

 

Home / Rewa / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं ज्योति व सोनल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.