scriptमहावीर जयंती में जैन समाज ने दो दिन मनाया उत्सव, जानिए क्या की प्रार्थना | Jain society celebrated two days in Mahavir Jayanti, know what prayer | Patrika News

महावीर जयंती में जैन समाज ने दो दिन मनाया उत्सव, जानिए क्या की प्रार्थना

locationरीवाPublished: Apr 18, 2019 11:59:03 am

Submitted by:

Lokmani shukla

शोभा यात्रा व महाआरती करने के साथ किया विशेष अभिषेक

Jain society celebrated two days in Mahavir Jayanti, know what prayer

Jain society celebrated two days in Mahavir Jayanti, know what prayer

रीवा। महावीर जयंती पर जैन समाज द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा दिगम्बर जैन मंदिर कटरा से निकाली गई। सुबह बारिश के बीच प्रांरभ हुई शोभायात्रा कटरा से प्रांरभ होकर फोर्ट रोड स्थित जैन मंदिर पहुंची है। इसके बाद वापस जैन मंदिर से स्टेच्यू चौराहा, प्रकाश चौराहा, अस्पताल चौराहा होते हुए कटरा मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई है। इसके बाद कटरा जैन मंदिर में भगवान महावीर का भव्य अभिषेक किया गया है। शहर में रथ में सवार होकर निकले भगवान महावीर का लोगों ने जगह- जगह भव्य स्वागत कर पूजा-अर्चना की है। इस दौरान बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में जैन समाज के युवक भक्ति से विभोर होकर नाचने लगे।
भगवान महावीर स्वामी के जंयती पर कल्याण महोत्सव में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन प्रतिष्ठचार्य अशोक दानी जबलपुर के सानिध्य में आयोजित हुआ। पहले दिन पूजा अर्चना के बाद नवग्रह विधान विश्व शांति के लिए आयोजित किया गया। वहीं शाम को प्रवचन एवं संगीतकार अक्षत जैन, अभिषेक जैन ने भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया है।
दूसरे दिन प्रात: भगवान महावीर की पूचा-अर्चना कर कटरा मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई है। यशोभा यात्रा में बडी संख्या जैन समाज के महिला मंडल, युवा बालक मंडल एवं युवा बालिका मंडल के कार्यकर्ता शामिल रहे। समग्र आयोजन में मुख्य रुप से डॉ. जिनेश जैन, आदित्य आंनद बड़कुल, केसी जैन, अतुल जैन, नेमीचंद्र जैन, दिनेश जैन, डॉ. अश्विनी जैन, आरके जैन, मनोज जैन, राजेश सिंघई, डीके जैन, जय कुमार जैन, सुनील सोधिंया, राजेश जैन, इंद्र कुमार, निशांत जैन, दिनेश जैन, रवि जैन, आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
सफेद परिधान में पुरुष, पीले परिधान में महिलाएं
भगवान महावीर की शोभायात्रा में विशेष परिधान में जैन समाज के लोग नजर आए। इनमें जहां पुरुष सफेद रंगे के परिधान तो महिलाएं पीले रंग के परिधान में शोभायात्रा में शामिल हुईं। बारिश की रिमछिम फुहारों की बीच सभी महावीर की भक्ति में रंगे नजर आए। इस दौरान भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो, सत्य अहिंसा प्यारा है, यही हमारा नारा है से वातावरण गूंजता रहा।
महाआरती में शामिल हुए सैकड़ों भक्त
देरशाम भगवान महावीर की महाआरती संयम स्वर्ण कीर्ति स्तंभ अस्पताल चौराहे पर आयोजित की गई। जिसमें नगर के जैन समाज के प्रबुध वर्ग सहित महिलाओं ने आरती कर पूजी की। इस दौरान आरती का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। इसके बाद दिगंबर जैन मंदिर कटरा में भजन संध्या और अंताक्षरी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य अशोक दानी के सानिध्य में अतुल जैन व अभिषेक जैन, राजेश जैन की संगीत मंडली प्रस्तुत किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो