script

रीवा के आयुर्वेद कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

locationरीवाPublished: Aug 11, 2018 01:20:08 pm

Submitted by:

Dilip Patel

कैंपस के बाहर बैठकर दे रहे धरना, स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की उठा रहे मांग

Junior doctor of Ayurveda College of Rewa on strike

Junior doctor of Ayurveda College of Rewa on strike

रीवा। स्टाइपेंड बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आयुर्वेद के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। सूचना एसडीएम हुजूर को देने के साथ ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

आयुर्वेद कॉलेज कैंपस में सुबह जूनियर डॉक्टर एकत्र हुए और निर्धारित कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए नारेबाजी की। कैंपस के सामने धरने पर बैठकर मांगें बुलंद कर रहे हैं। ओपीडी और आईपीडी के कार्य बंद कर दिए हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को बैठक कर काम बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। इस दौरान आयुर्वेद छात्रों से मांगों के लिए समर्थन फार्म भरवाया था। करीब 142 आयुर्वेद छात्र-छात्राओं ने काम बंद हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। आयुर्वेद कॉलेज के छात्र चार दिन से सांकेतिक प्रदर्शन कर आयुष विभाग भोपाल के आला अधिकारियों और आयुष मंत्री तक अपनी बात पहुंचा रहे थे लेकिन अभी तक उनकी बात सुनी नहीं गई जिससे वे नाराज हंै। उनका कहना है कि देशभर के आयुर्वेद कॉलेजों की तुलना में मध्य प्रदेश के आयुर्वेद कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों का सबसे निम्न स्तर का स्टाइपेंड है जबकि कार्य उतना ही करते हैं। आयुर्वेद छात्रों ने ओपीडी और आईपीडी के कार्य बंद कर दिए हैं। कॉलेज प्रबंधन को भी इससे अवगत करा दिया गया है।

उपेक्षा का लगाया आरोप
आयुर्वेद जूडॉ ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि एलोपैथी और आयुर्वेद डॉक्टरों के बीच सरकार वेतन को लेकर भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। एलोपैथी के जूनियर डॉक्टरों को कुछ दिन पहले ही स्टाइपेंड बढ़ाकर खुश कर दिया गया है लेकिन आयुर्वेद जूडॉ की आवाज कारिंदों को सुनाई नहीं दे रही है।

किस राज्य में कितना स्टाइपेंड:—
राज्य प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष तृतीय वर्ष
बीएचयू उत्तर प्रदेश 62000 63000 66000
जीएसी छत्तीसगढ़ 42500 45000 47000
शा. आयुर्वेद कॉलेज अहमदाबाद 49899 51000 53000
चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयु. दिल्ली 60027 60027 60027
शा. आयुर्वेद कॉलेज रीवा मप्र 21000 22000 23000

ट्रेंडिंग वीडियो