scriptकमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, नगरीय निकायों के कार्यों की बड़े अफसरों से कराएगी निगरानी | Kamal Nath government's big decision | Patrika News

कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, नगरीय निकायों के कार्यों की बड़े अफसरों से कराएगी निगरानी

locationरीवाPublished: Sep 19, 2019 01:18:10 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

नगर निगम एवं नगर परिषद के लिए अलग अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, प्रमुख सचिव, आयुक्त से लेकर अन्य अधिकारी आकस्मिक रूप से आएंगे निरीक्षण करने

kamalnath.jpg

Irony: The plan fades, people wandering in CM’s district

रीवा। नगरीय निकायों के कार्यों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब सरकार ने अपने स्तर पर निगरानी कराने की तैयारी की है। इसके लिए रीवा सहित प्रदेश के अन्य निकायों में विशेष रूप से कार्यों की जांच कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्त की गई है। ये अधिकारी संबंधित नगरीय निकाय में जाएंगे वहां पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से चल रही योजनाओं की स्थिति का पता लगाएंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं लोगों से भी मिलकर कामकाज की जानकारी लेंगे। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री बनने के तीन दिन बाद ही कमलनाथ ने रीवा, ङ्क्षछदवाड़ा और ग्वालियर के नगर निगमों की जांच कराने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए थे। तीनों निगमों में भोपाल से टीमें भी पहुंची और जांच की। रीवा में तो व्यापक पैमाने पर विसंगतियां पाई गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही महापौर ममता गुप्ता, तत्कालीन निगम आयुक्त कर्मवीर शर्मा, आरपी सिंह एवं प्रभारी आयुक्त शैलेन्द्र शुक्ला को नोटिस भी दी गई है। इन पर आरोप हैं कि शासन द्वारा दी गई निगम के विकास की राशि का दुरुपयोग किया और कई ऐसे कार्य किए जिनकी वजह से निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है।
इसे भी पढ़ें :- मेडिकल कॉलेज में 12 वर्ष बाद एमएस इएनटी की जगी उम्मीदें, जानिए क्यों एमसीआई ने लगा रखी थी रोक

एक वर्ष में तीन दौरा अनिवार्य
कार्यों की निगरानी के लिए जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि हर नगरीय निकाय का एक वर्ष में तीन बार दौरा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा नियमित जब जरूरत समझें अधिकारी पहुंचकर कार्यों की समीक्षा कर सकेंगे। साथ ही कहा गया है कि चार महीने के अंतराल में पहुंचना अनिवार्य होगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ ही नगर निगम के स्थानीय मद से चल रही योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
ये अधिकारी करेंगे निगरानी
– नगर निगम रीवा- प्रभाकांत कटारे, प्रमुख अभियंता नगरीय प्रशासन
– रीवा जिले की सभी नगर परिषदें- पीएन पांडेय अपर संचालक नगरीय विकास।
– नगर निगम सतना- एनपी मालवीय, मुख्य अभियंता नगरीय प्रशासन।
– सतना के अन्य नगरीय निकाय- एनपी मालवीय, मुख्य अभियंता।
– नगर निगम सिंगरौली- आशीष सक्सेना, अपर आयुक्त नगरी प्रशासन।
– नगर पालिका एवं परिषदें सीधी- पीएन पाण्डेय, अपर संचालक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो